उत्तर प्रदेशक्राइम

जौनपुर में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर की गोली मारकर हत्या

प्राइवेट गनर था अनीस खान, 3 लोगों ने घेरकर मारी गोली

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मंगलवार रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। पूर्व बाहुबली सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात सिकरारा थाना क्षेत्र के रिठी गांव में घटी। घटना के बाद से गांव में हड़कंप का माहौल है। बता दें कि पूर्व सांसद धनंजय सिंह इस समय जेल में बंद हैं। धनंजय सिंह के घर से करीब 2 किमी दूर रीठी बाजार के पास गोली मारी गई। 3 लोगों ने घेरकर अनीस खान हमला किया। अनीस खान अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनीस को 3 लोगों ने उस समय मारा जब वो सामान लेने रीठी बाजार जा रहा था। हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में पुलिस अधिकारी फोर्स सहित मौके पर पहुंचे और छानबीन करने में जुट गए हैं।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button