उत्तर प्रदेशक्राइमदेशलखनऊ

Lucknow News: लखनऊ में बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहंगिया के बिजली कनेक्शन कटेंगे, सबमर्सिबल हटेंगे- सीएम का आदेश एक्शन में पुलिस

मुख्यमंत्री ने बड़ा फैसला करते हुए बुध‌वार को सभी जिलों के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों, कमिश्नरों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे बांग्लादेशी रोहिंग्या घुसपैठियों की तलाश की जाए।

Lucknow News
लखनऊ। (Lucknow News) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद यूपी में रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने बड़ा फैसला करते हुए बुध‌वार को सभी जिलों के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों, कमिश्नरों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे बांग्लादेशी रोहिंग्या घुसपैठियों की तलाश की जाए। उनके लिए डिटेंशन सेंटर बनाए जाएं। इस आदेश के तुरंत बाद लखनऊ में ऐक्शन शुरू हो गया। (Lucknow News)

(Lucknow News) एक्शन में लखनऊ की मेयर

इस बीच लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा,‘महाराज जी (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) का आदेश सर्वोपरि है। अब मैं इसको खुलकर के इस पर काम करूंगी और हर विभाग को कहूंगी कि इस पर काम करे। जैसे बिजली विभाग ने कैसे इनको कनेक्शन दे दिया। आप लाइट हटाइए। जलकल ने हमारे कैसे वहां पर समर सेविल लगा दिए। इसको हटाइए। इनका कनेक्शन काटना, इनका समरसेबल बंद करना, जब ये सब काम हम लोग कर देंगे तो ये खुद ही चले जाएंगे।’

बीते बुधवार को लखनऊ के हजरतगंज और कृष्णानगर पुलिस ने बुधवार को अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या की तलाश में झुग्गी बस्ती में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बस्ती में रहने वाले लोगों से दस्तावेज लिए गए। पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए। वह कब से यहां रह रहे हैं? कब आए? कहां काम करते हैं? इन तमाम बिंदुओं पर सवाल जवाब किए। जांच के दौरान 300 से अधिक लोगों के आधार कार्ड, पहचानपत्र और एनआरसी से जुड़े प्रपत्र लिए।

दोपहर एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल और इंस्पेक्टर विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ डालीबाग झुग्गी बस्ती पहुंचे। पुलिस के पहुंचते ही बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। इंस्पेक्टर ने उन्हें समझाते हुए कहा कि डरने की कोई जरूरत नहीं है। अपने पहचानपत्र और अन्य दस्तावेज लाएं। एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा के निर्देश पर इंस्पेक्टर पीके सिंह भारी पुलिस बल के साथ विजय नगर स्थित ओशो नगर झुग्गी बस्ती में पहुंचे। करीब 150 लोगों के दस्तावेज लिए।

50 हजार से अधिक बांग्लादेशी चिह्नित किए
भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा है कि विशेष पुनरीक्षण अभियान में सहयोग के लिए लगे पार्टी कार्यकर्ता लखनऊ में अवैध प्रवासियों और घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में न जुड़ने दें। उन्होंने कहा है कि अवैध तरीके से रह रहे घुसपैठियों, अवैध प्रवासियों, रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की पहचान को लेकर भी कार्यकर्ता विशेष अभियान चलाएं। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि कार्यकर्ताओं द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ में अवैध रूप से रह रहे 50,000 से अधिक रोहिंग्या, बांग्लादेशियों को चिन्हित कर लिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button