उत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

Lucknow News: लखनऊ के गोसाईगंज में आटो चालक की गला काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गोसाईगंज के उन्मेद खेड़ा मोड़ के पास हुई वारदात, पुरानी रंजिश का मामला आया सामने

Lucknow News

लखनऊ। (Lucknow News) राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र स्थित उन्मेद खेड़ा मोड़ के पास आटो रिक्शा चालक पवन रावत (26) की सोमवार सुबह करीब दस बजे चाकू से गला काट कर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी कि इसी दौरान पता चला कि पवन रावत की जान उसी के गांव के रहने वाले 22 वर्षीय मोहित रावत ने ली है। पुलिस आनन-फानन में कातिल मोहित रावत को घटना में इस्तेमाल चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया। (Lucknow News)

(Lucknow News) दिनदहाड़े हुई वारदात से सनसनी

जानकारी के मुताबिक, मोहनलालगंज क्षेत्र के गदियाना गांव निवासी ई आटो चालक पवन रावत परिवार के साथ रहता था। वह रोज की तरह आटो रिक्शा लेकर घर से निकला था। सोमवार सुबह गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित उन्मेद खेड़ा मोड़ के पास खून से लथपथ शव पड़े होने की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर छानबीन की तो मृतक की पहचान मोहनलालगंज क्षेत्र के गदियाना गांव निवासी पवन रावत के रूप में हुई। मामले की पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक इस मामले की छानबीन की जा रही थी कि मौके पर मृतक के घरवाले भी पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि पवन रावत की हत्या उसी के गांव का रहने वाला मोहित रावत ने की है।

पुलिस ने घरवालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी मोहित रावत को घटना में इस्तेमाल चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button