Dharmendra Health News: धर्मेंद्र का हालचाल लेने पहुंचे अमिताभ बच्चन, अस्पताल से घर पहुंचे धर्मेंद्र
सलमान-शाह रुख और गोविंदा समेत कई सितारे भी, उनका हालचाल लेने के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे।
Dharmendra Health News
मुंबई। (Dharmendra Health News) धर्मेंद्र के घर लौट आने से न सिर्फ फैंस ने राहत की सांस ली है, बल्कि पूरी इंडस्ट्री भी काफी खुश है। उम्र से जुड़ी बीमारियों की वजह से पिछले कुछ दिनों तक 89 साल के धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट किया गया था, जहां बड़े-बड़े डॉक्टर्स की निगरानी में एक्टर का इलाज चल रहा था। सलमान-शाह रुख और गोविंदा समेत कई सितारे भी, उनका हालचाल लेने के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे। (Dharmendra News)
(Dharmendra Health News) डॉक्टर्स की एक टीम घर पर ही कर रही उनकी देख-रेख
12 नवंबर को बॉलीवुड के हीमैन को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया और उनका परिवार उन्हें घर ले आया, जहां डॉक्टर्स की एक टीम घर पर ही उनकी देख-रेख कर रही है। धर्मेंद्र (Dharmendra) के घर लौटते ही उनका हाल-चाल लेने के लिए सबसे पहले अमिताभ बच्चन पहुंचें। बिग बी का धर्मेंद्र के घर जाते हुए एक वीडियो सामने आया है, लेकिन कुछ फैंस उनके इस वीडियो देखकर गुस्सा कर रहे हैं।
धर्मेंद्र से मिलने उनके घर पहुंचे अमिताभ बच्चन
बुधवार को अमिताभ बच्चन का एक वीडियो सामने आया, जिसमें अमिताभ बच्चन पैपराजी की भारी भीड़ के सामने कार से जाते हुए स्पॉट किए गए। अमिताभ बच्चन जुहू की रोड पर खुद कार ड्राइव करते हुए दिखाई दे रहे हैं और पैपराजी उनकी गाड़ी के पीछे भाग रहा है। 83 साल के अमिताभ बच्चन तकरीबन 4 बजे अपनी BMW में निकले। हालांकि, इस बात का अमिताभ बच्चन ने पूरा ध्यान रखा कि उनके पीछे दौड़ते हुए किसी भी फोटोग्राफर को चोट न लग गए, जिसकी वजह से वह आराम से गाड़ी चलाते दिखें।
धर्मेंद्र के लिए अमिताभ बच्चन की ये गहरी दोस्ती जहां फैंस का दिल जीत रही है, तो वहीं कुछ इस बात से नाराज हो रहे हैं कि इस उम्र में बिग बी खुद गाड़ी ड्राइव कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “आपका ड्राइवर कहां गया अमिताभ जी, ऐश्वर्या-अभिषेक और जया जी के साथ सबके ड्राइवर होते हैं, फिर आप क्यों नहीं लेकर निकलते”।













