Lucknow Murder News: लखनऊ में महिला की हत्या, बेटे पर हत्या शक, पुलिस कर रही तलाश
पुलिस का कहना है कि सिर पर भारी चीज से वार करके महिला की हत्या की गई है।
Lucknow Murder News
लखनऊ। (Lucknow Murder News) राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में घर में लूटपाट के बाद एक महिला की हत्या कर दी गई। घर का सामान बिखरा पड़ा था। दीवारों और गैस सिलेंडर पर खून लगा हुआ था। पुलिस का कहना है कि सिर पर भारी चीज से वार करके महिला की हत्या की गई है। (Lucknow Murder News)
(Lucknow Murder News) दो दिन पहले मायके से आई थी महिला
महिला 2 दिन पहले मायके गई थी। आज मझले बेटे के साथ घर लौटी थी। वारदात के बाद से उसका मझला बेटा घर से लापता है। महिला के घर के पास का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें महिला का मझला बेटा निखिल बाइक से जाता दिख रहा है। पुलिस उसे संदिग्ध मान रही है। वारदात शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे की PGI थाना क्षेत्र के बाबू खेड़ा गांव की है। महिला की पहचान रेनू यादव (37) के रूप में हुई है।
बाबू खेड़ा गांव में रमेश यादव (40) अपनी पत्नी रेनू समेत 3 बच्चों प्रीत (22), निखिल (20) और नितिन (16) के साथ रहते थे। रमेश कल्ली, माती, बापूगंज और आसपास के गांवों में फेरी लगाकर दूध बेचते हैं। रमेश की पत्नी रेनू 2 दिन पहले अपने मायके काकोरी के करझन गांव गई थी।
मृतका के भाई राजकुमार ने बताया कि निखिल अपनी मां को घर लेकर ढाई बजे पहुंचा। उसके करीब 2 घंटे बाद उसने बड़े भाई राजू को फोन करके कहा- मुझे बचा लो। ये लोग मेरा पीछा कर रहे हैं। वहीं, उसके छोटे बेटे नितिन ने बताया कि 4 बजे वह घर पहुंचा तो उसकी मां बेहोश पड़ी थीं। वहां न भाई था, न उसकी बाइक। पुलिस को निखिल पर संदेह है।
मृतका के छोटे बेटे नितिन ने बताया- मां दो दिन पहले नानी के यहां गई थी। आज भाई उनको लेकर दोपहर ढाई बजे घर आए। उसके बाद मैं चाचा के घर चला गया था। जब 4 बजे वापस आया तो देखा कि मां बेहोश पड़ी थीं।
उनके आसपास खून बिखरा हुआ था। घर में भाई निखिल भी नहीं थे और उनकी बाइक भी नहीं थी। मैंने दौड़कर चाचा को जाकर बुलाया। हम और चाचा ने मिलकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। भाई का कोई पता नहीं चल रहा है।
पति रमेश यादव ने बताया कि आज दोपहर में पत्नी रेनू अपने घर से वापस आई है। कैसे क्या हुआ हमको नहीं पता है। हमको निखिल ने फोन करके घटना की जानकारी दी और खुद की जान को खतरा बताया। उसके बाद से उसका फोन नहीं मिल रहा है। बदमाश 5-6 लाख रुपए का सामान लूट ले गए हैं।
डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि शाम लगभग 5 बजे थाना पीजीआई में सूचना मिली कि बाबूखेड़ा गांव में एक महिला को मारा गया है। आसपास के लोगों की मदद से उनको पीजीआई ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका के पति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मृतका के पति ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी है। उसमें सामने आया है कि उनके बेटे की ओर से कुछ लोन लिया गया था। उसी लोन को न चुका पाने पर कुछ लोगों ने मारने-पीटने की धमकी दी थी। तमाम पहलुओं पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज आदि की जांच करवाई जा रही है। लापता बेटे के लिए टीम लगा दी गई है।













