Lucknow Murder News: लखनऊ के बंथरा में युवक की हत्या
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Lucknow Murder News
लखनऊ। (Lucknow Murder News) राजधानी लखनऊ में बंथरा इलाके के कटी बगिया में मंगलवार दोपहर 25 वर्षीय प्रदीप पर एक पंचर की दुकान पर कुछ लोगों ने हमला किया और युवक की हत्या कर दी। लाठी-डंडों से जमकर उसे पीटा। आस-पास के लोगों ने प्रदीप को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। प्रदीप की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। (Lucknow Murder News)
(Lucknow Murder News) पंचर बनवाने की बात कहकर घर से निकला था
जानकारी के अनुसार प्रदीप बंथरा के शहजादी गांव का रहने वाला था। मंगलवार की दोपहर करीब दो बचे वह बाइक का पंचर बनवाने की बात कहकर घर से निकला था। कटी बगिया में पंचर की दुकान पर था। इस बीच पड़ोसी दुकानदार मनीष से गाली-गलौज हो गई। विरोध पर दोनों में भिड़ंत हो गई। मनीष ने फोन कर साथियों को बुला लिया। आरोप है कि अंकित, अमित, रवि व अन्य लोग पहुंच गए। सभी ने प्रदीप पर हमला बोल दिया। उसे लाठी-डंडों से जमकर पीटा। हमले में प्रदीप का सिर फट गया। उसकी नाक और मुंह पर भी गंभीर चोट आई। आस पड़ोस के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले।
खून से लथपथ प्रदीप को उसके परिवारीजन और पुलिस ने क्षेत्र स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात प्रदीप की इलाज के दौरान मौत हो गई। एसीपी कृष्णानगर विकास कुमार पांडेय ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चारों नामजद हमलावरों समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मनीष, अंकित, रवि और अमित को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। घटना स्थल के आस पास लगे सीसी कैमरों की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।













