Lucknow Murder: लखनऊ में सौतेले पिता ने बेटी चाकू से गोदकर हत्या की, आरोपी गिरफ्तार
हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी सौतेले पिता को महानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
लखनऊ। (Lucknow Murder) राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक सौतेले पिता ने अपनी बेटी को चाकू से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। ये पूरी घटना महानगर इलाके के विज्ञानपुरी की है। परिजनों की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस व डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। आनन फानन में खून से लथपथ हालत में युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी सौतेले पिता को महानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम आरोपी पिता से पूछताछ कर रही है। (Lucknow Murder)
(Lucknow Murder) मां ने की है दूसरी शादी
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की मां ने अपनी पति की मौत के बाद दूसरी शादी की थी। शादी के बाद से ही मृतका का उसके सौतेले पिता से विवाद होता रहता था और दोनों में अनबन रहती थी। सोमवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर से कहासुनी शुरू हो गयी। इसी बीच गुस्से में आकर सौतेले पिता ने धारदार हथियार से बेटी पर बुरी तरह से हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल अवस्था में युवती को लेकर अस्पताल पहुची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बेटी को मोबाइल चलाते देख टोका, फिर हुआ विवाद
सोमवार रात करीब पौने आठ बजे विकास भी रेखा के घर पर मौजूद था। रेखा ने बताया कि सिमरन मोबाइल फोन चला रही थी। विकास को लगा कि वह फोन पर किसी से बात कर रही है। इसको लेकर विकास ने सिमरन को टोका। इस पर दोनों में बहस हो गई।
विकास बोला सिमरन को घर से निकालो
विकास ने सिमरन को घर से निकल जाने के लिए कहा। इसके बाद दोनों में विवाद बढ़ गया। गुस्से में विकास किचन से चाकू लेकर आया और सिमरन पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बेटी की चीख सुनकर रेखा वहां पहुंचीं तो देखा कि विकास सिमरन के गर्दन पर चाकू से हमला कर रहा था। रेखा ने बेटी को बचाने की कोशिश की तो उसने रेखा पर भी हमला बोल दिया। हमले में रेखा के हाथ पर गंभीर चोट आई है।
क्या बोले डीसीपी सेंट्रल
डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि युवती की मां रेखा राजपूत ने आरोपी विकास चंद्र पांडेय से दूसरी शादी की थी। इस रिश्ते और विरासत को लेकर विवाद हुआ जिस पर आरोपी ने युवती की चाकू से वारकर हत्या कर दी। इस दौरान बेटी को बचाने की कोशिश में मां भी घायल हो गई। युवती को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दूसरी शादी का सिमरन ने किया था विरोध
डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि विज्ञानपुरी मोहल्ले में रेखा अपनी बेटी सिमरन राजपूत के साथ रह रही थी। रेखा के पहले पति का देहान्त हो गया था। इसके बाद रेखा ने विकास पाण्डेय से शादी कर ली थी। इसका विरोध सिमरन ने किया था। वहीं जिस मकान में सिमरन और रेखा रहते थे, वह सिमरन के नाम था।
प्रॉपर्टी को लेकर हुआ था विवाद
प्रॉपर्टी को लेकर भी विकास पाण्डेय अपनी सौतेली बेटी और पत्नी से नाराज रहता था। इसी बात को लेकर सोमवार को विकास पाण्डेय ने घर में इस्तेमाल होने वाले चाकू से सिमरन पर कई वार किये और उसको मौत के घाट उतार दिया। वहीं रेखा ने बीच बचाव करने की कोशिश की, तो विकास ने रेखा के ऊपर भी चाकू से वार कर दिया।
एमिटी कालेज की छात्रा थी सिमरन
सिमरन राजपूत एमिटी कॉलेज से पढ़ाई कर रही थी। डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि शाम 8 बजे पीआरवी पर सूचना प्राप्त हुई कि महानगर के विज्ञानपुरी इलाके में एक शख्स ने अपनी बेटी को चाकुओं से गोदकर घायल कर दिया है।
सूचना मिलते ही पीआरवी और महानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बेटी की मौत हो गयी और महिला का इलाज जारी है। जिस मकान में तीनों रहते थे, वो सिमरन के नाम पर था। इसको लेकर आए दिन विवाद होता था। इसी विवाद को लेकर विकास पाण्डेय ने सौतेली बेटी सिमरन की हत्या कर दी और उसकी मां रेखा पर चाकू से हमला कर दिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।













