क्राइमलखनऊ

Lucknow Accident News: बंथरा सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बंथरा इलाके में शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। जिसमें मां और बेटे के गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरोजनीनगर ले गई। जहां पर चिकित्सको ने मां और बेटे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, बंथरा के पहाड़पुर निवासी लवकुश (28) अपनी मां फूलमती (60) को बाइक पर बैठाकर रात 1:00 बजे घर वापस जा रहे थे। बंथरा थाने के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। जिससे बाइक से उछलकर मां और बेटे दूर जा गिरे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन फानन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरोजिनी नगर ले गई। जहां पर चिकित्सको ने मां बेटे को देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button