LPG News: एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग का नियम बदला…सरकार ने ब्लैक मार्केटिंग पर लगाम कसने के दिये निर्देश
यह फैसला जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग को रोकने के लिए किया गया है।
LPG News
लखनऊ। (LPG News) केंद्र सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडरों की बुकिंग प्रक्रिया में बड़ा बदलाव कर दिया है। अब LPG गैस सिलेंडर की बुकिंग का समय 21 से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। यह फैसला जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग को रोकने के लिए किया गया है। (LPG News)
(LPG News) रिफाइनरियों को प्रोशक्शन बढ़ाने का निर्देश
इतना ही नहीं, सरकार ने रिफाइनरियों को एलपीजी प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश दिया है। कंपनियों को कॉमर्शियल कनेक्शन के बजाय घरेलू एलपीजी को प्राथमिकता देने का भी आदेश दिया गया है।
वहीं पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की संभावना पर कहा गया कि जब तक कच्चे तेल की कीमत USD 130 प्रति बैरल से ऊपर नहीं जातीं, तब तक देश में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे। इसके पीछे तर्क दिया गया है कि भारत के पास अभी पर्याप्त स्टॉक है।
दावा किया जा रहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने के बाद दूसरे रूट से भी क्रूड ऑयल की सोर्सिंग बढ़ा दी गई है। एविएशन टर्बाइन फ्यूल का पर्याप्त स्टॉक होने की भी बात कही गई है।













