उत्तर प्रदेशक्राइम

Kanpur Double Murder: कानपुर में किन्नर और भाई की लूट के बाद हत्या

पुलिस को आशंका है कि दोनों की हत्या चार-पांच दिन पहले की गई है।

कानपुर। (Kanpur Double Murder) कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में किन्नर काजल (25) और गोद लिए 12 साल के भाई देव की लूट के बाद हत्या कर दी गई। दोनों के शव शनिवार देर रात बंद कमरे में मिले। पुलिस ने ताला खुलवाया तो किन्नर का शव बेड के अंदर और भाई का शव बाहर पड़ा था। पुलिस को आशंका है कि दोनों की हत्या चार-पांच दिन पहले की गई है। कमरे में अलमारियां खुली और सामान बिखरा हुआ मिला। (Kanpur Double Murder)

(Kanpur Double Murder) घर में लटक रहा था ताला

मैनपुरी के किशनी क्षेत्र निवासी किन्नर काजल और गोद लिए भाई देव योगेंद्र विहार में पूर्व सैनिक अभिमन्यु सिंह के मकान में किराये पर रहते थे। दोनों एक महीने पहले ही आए थे। मकान के दूसरे कमरे में देविका (किन्नर) रहती है। पिछले चार दिनों से काजल अपनी मां गुड्डी का फोन नहीं उठा रही थी। इस पर गुड्डी शनिवार शाम करीब सात बजे उसके घर आ गईं। दरवाजे में ताला लटका लगा था।

दरवाजा जैसे ही खोला तो दुर्गंध फैल गई
उसने अपने बेटे देव को यह बात बताने के लिए कॉल की, तो उसके मोबाइल की घंटी कमरे के अंदर बजने लगी। उन्हें कुछ शक हुआ। मकान के केयर टेकर पप्पू को बुलाया गया। वह घर के नजदीक ही रहते हैं। हनुमंत विहार थाने का फोर्स मौके पर आ गया। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा जैसे ही खोला तो दुर्गंध फैल गई। अंदर जाकर देखा तो देव का शव बेड के किनारे और काजल का शव बेड के अंदर था।

किसी नजदीकी ने अंजाम दी है वारदात
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य लिए। कमरे में सामान अस्त-व्यस्त और अलमारियां खुली मिलीं। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच सामने आया है कि वारदात को काजल के किसी नजदीकी ने अंजाम दिया है। आशंका है कि लूट के बाद उसने हत्या कर दोनों के शवों को कमरे के अंदर बंद कर दिया। कमरे के अंदर से कुछ सामान भी गायब है। घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है।

काजल का मोबाइल मौके से गायब
पुलिस ने घर की जांच की तो काजल का मोबाइल गायब मिला। घर में रखे कुछ और सामान का पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने काजल की मां गुड्डी से तहरीर देने के लिए कहा है। गुड्डी के पति ब्रजेश दुबे मुंबई में नौकरी करते हैं। घर के बाहर पड़ोसी के मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। पुलिस उसकी फुटेज देख रही है।

ऑर्केस्ट्रा पार्टी के साथ करते थे डांस
पुलिस के मुताबिक, काजल और उसका भाई आर्केस्ट्रा पार्टी के साथ डांस कर जीवन यापन कर रहे थे। आर्केस्ट्रा पार्टी के साथ दोनों शादी और अन्य आयोजनों में जाया करते थे। साथ के कमरे में रहने वाली देविका (किन्नर) ने दो युवकों पर शक जताया है। दोनों का अक्सर उसके कमरे में आना जाना रहता था।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button