उत्तर प्रदेशक्राइम

Balrampur News: बलरामपुर में मां की गोद में सो रहे मासूम को छीन ले गया तेंदुआ

ग्राम पंचायत नेवलगंज के मजरे रेहारपुरवा झौहना गांव में बीती रात तेंदुआ ने मां के गोद से मासूम को छीनकर मार डाला।

Balrampur News
बलरामपुर। (Balrampur News) बलरामपुर जिले में एक मासूम बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। मासूम को जंगली जानवर उसकी मां की गोद से छीनकर ले गया। बताया जा रहा है कि सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के बनकटवा रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत नेवलगंज के मजरे रेहारपुरवा झौहना गांव में बीती रात तेंदुआ ने मां के गोद से मासूम को छीनकर मार डाला। मासूम का शव बरामद हो गया है। (Balrampur News)

(Balrampur News) लड़की के मांगलिक कार्यक्रम गौना में शामिल होने आई थी महिला

मामले में जानकारी देते हुए हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरहवा के मजरे गुरदास पुरवा निवासिनी चनावती ने बताया कि वह रेहारपुरवा गांव में अपने नंदोई भगवत राम के यहां मांगलिक कार्यक्रम लड़की के गौना में शामिल होने आई थी।

बीते शनिवार रात करीब 2 बजे वह अपने डेढ़ वर्षीय मासूम रोहित के साथ घर में लेटी थी,अचानक तेंदुआ घर में घुस आया। गोद में सो रहे मासूम रोहित को जबड़े में दबोचने लगा, मां की आंख खुली तो सामने तेंदुए को देख कर शोर मचाने लगी। जब तक परिजनों को जानकारी होती, तेंदुआ बच्चे को खींच कर भाग निकला।

ग्रामीणों ने घटना के बाद इसकी सूचना डायल 112 को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम के साथ ही वन विभाग की टीम भी पहुंची। वन विभाग की टीम तथा ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से काफी खोजबीन की।

इस दौरान गांव के पश्चिम में करीब डेढ़ सौ मीटर दूर मासूम की लाश मिली। लाश मिलते ही घर में कोहराम मच गया। इस बारे में रेंजर सत्रोहन लाल ने बताया कि मासूम को जंगली हिंसक जानवर ने मारा है।

मामले में जांच की जा रही है। गांव वालों को जानवर से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। वहीं, वन विभाग जानवर को खोजने में लगा है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button