India vs South Africa: तीसरे टी 20 मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया
गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका की पारी 20 ओवर में 117 रन पर ऑलआउट कर दी।
India vs South Africa
धर्मशाला। (India vs South Africa) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच धर्मशाला में खेला गया। दोनों टीमों के बीच सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर थी लेकिन अब भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली है। (India vs South Africa)
(India vs South Africa) 117 रन पर सिमट गई दक्षिण अफ्रीका
गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका की पारी 20 ओवर में 117 रन पर ऑलआउट कर दी। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी पहले ही ओवर से खराब रही और भारत ने शुरुआती झटका देकर उस पर दबाव बनाया। दक्षिण अफ्रीका की टीम अंत तक इससे नहीं उबर सकी और उसके नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। टीम के लिए कप्तान एडेन मार्करम ने अर्धशतक लगाया जिससे टीम 100 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही।
दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्करम ने 46 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 61 रन बनाए, जबकि डोनोवान फेरेरा ने 20 रनों का योगदान दिया। एनरिच नॉर्त्जे 12 रन बनाकर आउट हुए। इन तीन बल्लेबाजों के अलावा दक्षिण अफ्रीका के लिए कोई बल्लेबाज दहाई अंक का आंकड़ा पार नहीं कर सका। दिलचस्प बात यह रही कि इस मैच में भारत के सभी गेंदबाजों को सफलता मिली। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और कुलदीप यादव को दो-दो विकेट मिले। हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे को एक-एक सफलता मिली।
पूरे मैच पर एक नजर…
धर्मशाला में भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही भारत 5 मैचों की सीरीज में अब 2-1 से आगे है। ये जीत इसलिए भी खास है क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप से पहले अब भारत के पास केवल 7 मैच ही बचे हैं। ऐसे में इस तरह का टीम प्रदर्शन बेहद पॉजिटिव संकेत है। इस मुकाबले में भारतीय टीम की एकजुटता देखने को मिली।
वरुण की दिखी मिस्ट्री
इस मैच में मिस्ट्री गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन किया। वरुण ने 4 ओवर में सिर्फ 11 रन खर्च किए और 2 विकेट झटके। साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों के पास उनकी फिरकी का कोई जवाब नहीं दिखा। इस मैच में वरुण ने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उन्होंने इस मैच में अपने 50 टी20 विकेट पूरे किए। केवल 32 मैच में उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की। कुलदीप के बाद वो सबसे तेज 50 विकेट पूरे करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
गेंदबाजों की दिखी केमेस्ट्री
भारतीय गेंदबाजी की खास बात ये रही की हर गेंदबाज के खाते में विकेट आया। कप्तान सूर्या ने इस मैच में 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया और हर गेंदबाज ने विकेट निकाल कर दिया। अर्शदीप, हर्षित, वरुण और कुलदीप को 2-2 सफलता मिली। जबकि शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या के खाते में एक-एक विकेट आए।
अभिषेक का दिखा दम, लेकिन सवालों में गिल सूर्या
इस मैच में 118 रनों के जवाब में उतरी भारतीय टीम की तरफ से अभिषेक शर्मा फिर रंग में दिखे। उन्होंने 18 गेंदों में 35 रन जड़कर ठोस शुरुआत दिलाई। अपनी पारी में उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए। लेकिन गिल और सूर्या की बैटिंग सवालों में रही।
गिल के बल्ले से जरूर 28 रन आए लेकिन उसके लिए उन्हें 28 गेंद खेलनी पड़ी। वो लय में नहीं दिखे। जिस तरह से वो आउट हुए उससे साफ है की वो अभी कॉन्फिडेंस में नहीं हैं। वहीं, सूर्या भी जब बैटिंग के लिए आए तो रंग में नहीं दिखे। भारत की जीत तब लगभग पक्की थी। लेकिन सूर्या मैच फिनिश नहीं कर पाए। उन्होंने 11 गेंद में 12 रन बनाए और आउट हो गए। सीरीज का चौथा मैच 17 दिसंबर को लखनऊ में होगा।













