देश

India vs Pakistan: भारत बनाम पाकिस्तान टी 20 विश्वकप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाया।क़

India vs Pakistan:
नई दिल्ली। (India vs Pakistan) टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें कोलंबो के आरप्रेमदासा स्टेडियम पर एक-दूसरे के आमने-सामने थीं। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया और टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। पाकिस्तान को जीत के लिए 176 रन बनाने थे। टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाया। (India vs Pakistan)

(India vs Pakistan) ईशान किशन ने खेली तूफानी पारी

अभिषेक यूएसए के बाद अब पाकिस्तान के खिलाफ भी डक पर आउट हुए। इशान ने 27 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 40 गेंदों पर 77 रन बनाए। तिलक वर्मा 25 रन बनाकर आउट हो गए जबकि हार्दिक पंड्या भी डक पर निपट गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव 32 रन बनाकर आउट हो गए। शिवम दुबे 27 रन बनाकर रन आउट हो गए। पाकिस्तान के लिए सैम अयूब ने 3 जबकि सलमान आगा, उस्मान तारिक और शाहीन अफरीदी ने एक-एक विकेट लिए।

भारत ने प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए। अभिषेक और कुलदीप यादव टीम में आए हैं जबकि संजू और अर्शदीप प्लेइंग 11 से बाहर हैं। पाकिस्तान की टीम ने अपनी अंतिम 11 में कोई बदलाव नहीं किया।

भारत की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव।

पाकिस्तान की प्लेइंग 11
सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button