उत्तर प्रदेशदेश

India Republic Day 2026: 26 जनवरी 2026, भारत का 77वां गणतंत्र दिवस

दिल्ली में देश की सांस्कृतिक विरासत, भारत के शौर्य और ताकत को झांकियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

India Republic Day 2026:
लखनऊ। (India Republic Day 2026) 26 जनवरी 2026 यानी भारत के 77वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली सहित पूरे भारतवर्ष में यह पर्व धूमधाम से मनाया गया। देश की सांस्कृतिक विरासत, भारत के शौर्य और ताकत को झांकियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। (India Republic Day 2026)

(India Republic Day 2026) कर्तव्य पथ पर निकली झांकियां, दुनिया ने देखी भारत की ताकत

दिल्ली में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दहाड़ लगाई, उन्होंने अपने संबोधन में भारत के विकास की उपलब्धियां गिनाई। वहीं राजधानी लखनऊ में विधानसभा मार्ग पर राज्यपाल ने ध्वजारोहण किया। सीएम योगी ने अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया। वहीं, कॉंग्रेस कार्यालय पर भी झंडारोहण किया गया। सपा कार्यालय पर अखिलेश यादव ने तिरंगा फहराया।

राष्ट्रपति ने वीरता पुरस्कारों को दी मंजूर
77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 70 सशस्त्र बल कर्मियों के लिए वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है, जिनमें छह मरणोपरांत पुरस्कार शामिल हैं। इनमें एक अशोक चक्र, तीन कीर्ति चक्र, 13 शौर्य चक्र (एक मरणोपरांत सहित), एक बार टू सेना मेडल (वीरता), 44 सेना पदक (वीरता) (पांच मरणोपरांत सहित), छह नौ सेना पदक (वीरता), और दो वायु सेना पदक (वीरता) शामिल हैं। शौर्य चक्र पाने वालों में 21 पैरा (स्पेशल फोर्स) से लेफ्टिनेंट कर्नल घाटगे आदित्य श्रीकुमार, 32 असम राइफल्स से मेजर अंशुल बाल्टू, 5 पैरा (स्पेशल फोर्स) से मेजर शिवकांत यादव, 42 राष्ट्रीय राइफल्स से मेजर विवेक मेच, 11 पैरा (स्पेशल फोर्स) से मेजर लीशांगथेम दीपक सिंह और 6 पैरा (स्पेशल फोर्स) से कैप्टन योगेंद्र सिंह ठाकू शामिल हैं। एक असम राइफल्स से सूबेदार पीएच मोसेस, 4 राष्ट्रीय राइफल्स से बलदेव चंद (मरणोपरांत), 3 असम राइफल्स से राइफलमैन मंगलम सांग वैफेई, और 33 असम राइफल्स से राइफलमैन ध्रुबा ज्योति दत्ता थलसेना से शौर्य चक्र पाने वाले अन्य लोग हैं।

नेवी की महिला अफसरों को भी सम्‍मान
नौसेना की दो महिला अधिकारियों, लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए. को शौर्य चक्र प्रदान किया गया है। राष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों और दूसरे जवानों के लिए 301 सैन्य अलंकरणों को भी मंजूरी दी है। इनमें 30 परम विशिष्ट सेवा पदक, चार उत्तम युद्ध सेवा पदक, 56 अति विशिष्ट सेवा पदक, नौ युद्ध सेवा पदक, दो बार टू सेना पदक (विशिष्ट), 43 सेना पदक (विशिष्ट), आठ नौसेना पदक (विशिष्ट), 14 वायु सेना पदक (विशिष्ट) और 135 विशिष्ट सेवा पदक शामिल हैं। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वर्ष 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों के वितरण को मंजूरी दी. पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं, जो तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button