उत्तर प्रदेशलखनऊ

IAS Neha Sharma: आईएएस नेहा शर्मा ने महानिरीक्षक निबंधन का कार्यभार संभाला

पारदर्शिता, सरलता और नागरिक सुविधा को बताया प्राथमिकता

लखनऊ। (IAS Neha Sharma) वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नेहा शर्मा ने गुरुवार को महानिरीक्षक निबंधन के पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान कार्यालय के कर्मचारियों ने उनका जोरदार स्वागत कर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किये। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं।

(IAS Neha Sharma) प्राथमिकताओं को लेकर साझा किये विचार

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की तथा प्राथमिकताओं को लेकर अपने विचार साझा किए। बता दें कि नेहा शर्मा अपने काम, विशेष रूप से “स्वच्छ भारत अभियान” और “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान में योगदान के लिए जानी जाती हैं। (IAS Neha Sharma)

नेहा शर्मा ने कहा कि, “निबंधन विभाग आम नागरिकों के जीवन से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ है। ऐसे में हमारी पहली जिम्मेदारी है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, सुलभ और समयबद्ध हो। विभागीय दक्षता, सेवा की गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करना उनकी शीर्ष प्राथमिकताओं में रहेगा।

इस अवसर पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे जनसेवा की भावना, नैतिक आचरण और प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि कार्यालय और फील्ड स्तर पर कर्मचारियों की भूमिका प्रणाली के भरोसे को तय करती है। (IAS Neha Sharma)

कौन हैं आईएएस नेहा शर्मा
नेहा शर्मा साल 2010 बैच की यूपी कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। नेहा शर्मा ने यूपीएससी परीक्षा में 66वीं रैंक हासिल की और आईएएस के रूप में चयनित हुईं। उनकी पहली पोस्टिंग साल 2012 में बागपत जिले में एसडीएम के पद पर हुई थी। 2013 में उन्हें कानपुर सदर का एसडीएम बनाया गया और 2014-15 में उन्नाव सीडीओ के पद पर रहीं। साल 2017 में पहली बार उन्हें किसी जिले की कमान सौंपी गई। नेहा शर्मा को उस साल फिरोजाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया था। फिरोजाबाद में, उन्होंने शहर के सौंदर्यीकरण और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को भी बढ़ावा दिया। वह नोएडा में भी तैनात रहीं हैं। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं दीं हैं। वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। (IAS Neha Sharma)

पानी में योग कर हासिल की सुर्खियां
महिला आईएएस अधिकारी नेहा शर्मा अपने जीवन में योग को काफी महत्व देती हैं। वे इससे जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होती रहती हैं। कोरोना काल के दौरान उनका वॉटर योगा का कांसेप्ट लोगों को खूब पसंद आया था। पानी में योग करने के उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। योग के अलावा नेहा शर्मा को प्रकृति से भी खासा लगाव रहता है, जिसे वह समय-समय पर जाहिर करती रहती हैं। (IAS Neha Sharma)

नेहा शर्मा की पढ़ाई-लिखाई
छत्तीसगढ़ से आने वाली नेहा शर्मा कक्षा छठी तक वहीं पढ़ीं। इसके बाद उन्हें ग्वालियर के प्रतिष्ठित सिंधिया स्कूल में पढ़ने के लिए भेज दिया गया। वहां से 12वीं तक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद शर्मा ने आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली का रूख किया। उन्होंने मिरांडा हाउस से स्नातक और दिल्ली स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स से मास्टर की डिग्री हासिल की। पीजी करने के दौरान ही उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी। 2010 में उन्हें यूपीएससी की परीक्षा में 66वां रैंक हासिल हुआ था। दो साल की ट्रेनिंग के बाद उन्हें यूपी कैडर मिला। (IAS Neha Sharma)

परिवार में कौन – कौन ?
गोंडा डीएम नेहा शर्मा का जन्म छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में 13 फरवरी 1984 को हुआ था। माता-पिता दोनों पेशे से डॉक्टर हैं। मां का नाम डॉ रजनी शर्मा और पिता का नाम डॉ आरके शर्मा है। उनका एक छोटा भाई और एक बहन भी है। नेहा शर्मा की शादी आईआरएस अधिकारी दर्पण से हुई है, जो फिलहाल मेरठ कस्टम विभाग में तैनात हैं। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम पोएम है। (IAS Neha Sharma News)

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button