उत्तर प्रदेशक्राइम
Sambhal News: संभल हिंसा में इस्तेमाल पत्थरों से बनाई गई पुलिस चौकी
समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर रहमान बर्क के घर के पास बनाई गई चौकी
Sambhal News
संभल। (Sambhal News) संभल में समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर रहमान बर्क के घर के पास संभल हिंसा में इस्तेमाल किए गए पत्थरों से एक पुलिस चौकी बनाई गई है। (Sambhal News)
(Sambhal News) हरिहर मंदिर-जामा मस्जिद विवाद के बाद हुई थी हिंसा
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा, “24 नवंबर, 2024 को हरिहर मंदिर-जामा मस्जिद विवाद के सर्वे और संभल के अलग-अलग इलाकों में हिंसा के कारणों का अध्ययन करने के बाद, यह नतीजा निकला कि जिले के अलग-अलग इलाकों में (पुलिस) चौकियां बनाना ज़रूरी है… डीएम ने इसके लिए 52 लाख रुपये मंज़ूर किए थे… निर्देश दिया गया था कि दंगाइयों ने पुलिस पर जो पत्थर फेंके थे, उनका इस्तेमाल इसके निर्माण में किया जाएगा…”।













