Hardoi News: हरदोई में भक्तों पर टूटकर गिरी हाईटेंशन लाइन, पुजारी के पुत्र की मौत
पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर समझा बुझाकर शांत किया। अधिशासी अभियंता ने जांच के आदेश दिए हैं।
Hardoi News
हरदोई। (Hardoi News) उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग की लापरवाही ने फिर एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मंदिर के बाहर लगी हनुमान जी की मूर्ति पर प्रसाद चढ़ा रहे भक्तों पर एचटी लाइन टूटकर गिर गई, जिसमें पुजारी के बेटे की मौत हो गई, जबकि दो अन्य झुलस गए। हादसे से लोग आक्रोशित हो गए जाम लगा दिया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर समझा बुझाकर शांत किया। अधिशासी अभियंता ने जांच के आदेश दिए हैं। (Hardoi News)
(Hardoi News) नरसिंह भगवान के मंदिर में हुई घटना
जानकारी के मुताबिक, सांडी रोड मार्ग पर नरसिंह भगवान का मंदिर है। मंदिर के बाहरी हिस्से में हनुमान जी की मूर्ति लगी है। मंगलवार की शाम भक्त वहां पर प्रसाद चढ़ाने गए थे। पुजारी कुलदीप मिश्र का पुत्र कार्तिकेय मिश्र प्रसाद चढ़ा रहा था। उसी समय सांडी रोड के पांच नंबर फीडर का 11 हजार केवीए का तार टूट गर गिर गया। (Hardoi Mandir News)
इससे पुजारी का पुत्र कार्तिकेय, सतीश, साक्षी उसके चपेट में आकर झुलस गए। कार्तिकेय को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि साक्षी व सतीश को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
परिजन कार्तिकेय के शव को मंदिर के पास ले आए और वहां पर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों को आरोप है कि बिजली लाइन के संबंध में कई बार शिकायत की गई, मगर विभागीय लापरवाही के कारण हादसा हुआ।
कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि घरवालों को आश्वासन दिया गया है। वह जो भी तहरीर देते हैं, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई होगी। अधिशासी अभियंता सूर्य कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। लाइन के तार टूटने के कारणों के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं।













