उत्तर प्रदेशक्राइम

Hardoi News: हरदोई के शाहाबाद में डकैती, बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर 15 लाख लूटे

पुलिस की टीमें सीसीटीवी कैमरों, मुखबिरों से बदमाशों की तलाश में जुटी हैं लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है।

Hardoi News
आकाश त्रिवेदी (विशेष संवाददाता)
हरदोई। (Hardoi News) उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के शाहाबाद में बीते सोमवार की
रात आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों ने असलहों के बल पर करीब 15 लाख रुपये के जेवर और 30 हजार रुपये नकद लूट लिए। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना के बाद पुलिस के हाथपांव फूल गए। पुलिस की टीमें सीसीटीवी कैमरों, मुखबिरों से बदमाशों की तलाश में जुटी हैं लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। (Hardoi News)

(Hardoi News) असलहों के दम पर बनाया परिवार को बंधक

पुलिस के मुताबिक, शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मलकापुर में अनीश खान पुत्र नसीर खां अपने परिवार के साथ घर में रहते हैं। अनीश के अनुसार, सोमवार की बीती रात लगभग 2 बजे जब वह अपने परिवार के साथ सो रहे थे, तभी आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। सभी बदमाशों के हाथों में असलहे थे।

बदमाशों ने सबसे पहले अनीश और उनके बेटे रफत को सोते से उठाकर उनके हाथ बांध दिए। इसके बाद, उन्होंने अनीश की पत्नी और पुत्रियों को कमरे के अंदर बंद कर बाहर से सिटकनी लगाकर बंधक बना लिया।

बदमाशों ने बंधक बने लोगों को धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो सभी को जान से मार देंगे। बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने कमरे की चाबियां लीं और ताला खोलकर अलमारी से लगभग 5 से 6 तोला सोना (जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है) और 30 हजार रुपये नकद लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश आराम से फरार हो गए।

दूसरे घर में मिले सिर्फ तीन हजार
इसी रात बदमाश पड़ोस के आमिर उर्फ चंदू पुत्र बड़े मुन्ना के घर में भी घुसे। वे एक बड़े स्टूल का उपयोग कर घर में घुसे, लेकिन वहां कुछ खास न मिलने पर उनकी भाभी के पर्स से 3500 रुपये निकाल लिए और पर्स को छत पर फेंक दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सुबह प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह और क्षेत्राधिकारी आलोक राज नारायण मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। अपर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे।

बाद में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने भी मलकापुर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।

करीब एक घण्टा बदमाश मचाते रहे तांडव
बदमाशों ने अनीस के घर में रखी आलमारी में रखे सोने के झूमर, झुमकी, हार पैंडल, टीका तथा 30 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने एक घंटा तक घर में तांडव मचाया,जेवर और रुपए ढूंढते रहे। इसके बाद बदमाश गांव में ही आमिर उर्फ चंदू के घर में घुस गए वहां एक लेडिस बैग उठा ली, जिसमें 3500 रुपये रखे हुए थे।

मलकापुर लूट स्थल पहुंचे आईजी
लखनऊ परिक्षेत्र के आईजी किरन एस ने मंगलवार शाम हरदोई के शाहाबाद स्थित मलकापुर गांव का दौरा किया। उन्होंने यहां एक घर में हुई लूटपाट की घटना का मौका मुआयना किया और पीड़ित परिवार से बातचीत कर जानकारी ली।

आईजी किरन एस ने मंगलवार शाम 4:30 बजे मलकापुर पहुंचकर पीड़ित गृह स्वामी अनीश से विस्तृत बातचीत की। उन्होंने मकान के आसपास के क्षेत्र का भी भ्रमण कर भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया।

आईजी ने इस दौरान पुलिस अधिकारियों को हर हाल में इस घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने के सख्त निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह, आलोक राज नारायण और प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

सड़कों पर फोटो खिंचवाकर अधोकरियों को खुश करने तक सीमित पुलिस की गश्त
केवल हरदोई नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में पुलिस की गश्त केवल सड़कों पर निकलकर फोटो खिंचवाने तक ही सीमित है। पुलिसकर्मी झुंड बनाकर शाम को निकलते हैं और एक पुलिसकर्मी फोटो खींचकर कप्तान साहब की शोशल मीडिया टीम के पास भेजता है जहां से सोशल मीडिया पर ये गस्त की तस्वीरें डालकर अधिकारियों को खुश किया जाता है। लेकिन हकीकत यह है कि पुलिस न कस्बों की गलियों में गस्त करती है और ना ही गांवों में गश्त करने जाती है। इसका फायदा उठाकर बदमाश घटनाओं को अंजाम देते हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button