उत्तर प्रदेश

Azam Khan Bail: सीतापुर जेल से आजम खान रिहा, समर्थकों में खुशी की लहर

आजम खान की रिहाई के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

Azam Khan Bail
सीतापुर। (Azam Khan Bail) उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कद्दावर नेता आजम खान सीतापुर जेल से 23 महीने के बाद मंगलवार की सुबह रिहा हो गए। आजम खान की रिहाई ने उत्तर प्रदेश की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। रिहाई के बाद आजम खान रामपुर के लिए रवाना हुए, जहां पार्टी कार्यकर्ता और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। आजम की रिहाई से उनके समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी है। लोगों का कहना है कि ‘खुदा के घर देर है अंधेर नहीं’। आजम खान की रिहाई के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। (Azam Khan Bail)

(Azam Khan Bail) दो मुकदमों में जुर्माना बाकी होने से अटका रहा पेंच

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आजम खान की रिहाई सुबह 7 बजे होनी थी लेकिन दो मुकदमों में जुर्माना बाकी होने कारण उनकी रिहाई कुछ घण्टे के लिए अटक गई। जानकारी के अनुसार, उनके दो मुकदमों में अभी तक जुर्माना जमा नहीं किया गया था, जिस कारण मंगलवार सुबह 7 बजे निर्धारित समय पर उनकी रिहाई नहीं हो सकी। अब सुबह 10 बजे जब रामपुर की अदालत खुली तो वहां जुर्माना अदा किया गया। इसके बाद संबंधित आदेश फैक्स के जरिए सीतापुर जेल पहुंचा। आदेश प्राप्त होने के बाद आजम खान की रिहाई संभव हो पाई।

रामपुर पुलिस दे चुकी थी क्‍लीन चिट
बीते साल शत्रु संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने के आरोपों से घिरे सपा नेता आजम खान और अब्दुल्ला आजम को रामपुर पुलिस ने क्लीन चिट दे दी थी। इस मामले में कुछ दिन पूर्व आजम खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 467, 471 और 201 में एडिशनल चार्जशीट दाखिल करते हुए कहा गया था सपा नेता आजम की संलिप्तता पाई गई है।

एक अक्टूबर को कोर्ट में पेश होना होगा
रिहाई के बाद भी सपा नेता आजम खान को कानूनी मामलों में राहत नहीं है। उन्‍हें शत्रु संपत्ति के मामले में 1 अक्टूबर को कोर्ट में व्‍यक्तिगत तौर पर पेश होना होगा। शत्रु संपत्ति मामले में रिकार्ड रूम में अभिलेखों में हेराफेरी और साक्ष्य मिटाने के आरोपों में अदालत ने उन्‍हें तलब किया गया है।

जेल के बाहर पहुंचे रामपुर के नेता
सीतापुर जिला कारागार के बाहर आजम खान के स्वागत के लिए रामपुर के बड़े चेहरे और सीतापुर से समाजवादी पार्टी के लहरपुर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष छत्रपाल विधायक अनिल वर्मा, पूर्व मंत्री राम हेत भारती, बिसवा से समाजवादी पार्टी के नेता अफजाल कौशर मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button