उत्तर प्रदेशक्राइम

Hardoi Cobra News: हरदोई में युवक ने जिंदा कोबरा के फन को चबाया, सांप की मौत

पुनीत ने पूरे दम से सांप को पैर से अलग किया और गुस्से में आकर उसका फन अपने दांतों से काट डाला है। इससे मौके पर ही कोबरा की मौत हो गई है।

Hardoi Cobra News
हरदोई। (Hardoi Cobra News) उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। जिले के टड़ियावां थानाक्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने कोबरा सांप के डसने के बाद जो किया, वह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। युवक ने न सिर्फ जहरीले कोबरा को पकड़ लिया, बल्कि गुस्से में आकर उसका (कोबरा) फन अपने दांतों से चबा डाला है। (Hardoi Cobra News)

(Hardoi Cobra News) युवक ने खेत में सांप को जिंदा चबाया

जानकारी के मुताबिक, भडायल गांव के मजरा पुष्पताली गांव निवासी 28 वर्षीय पुनीत चार नवंबर को अपने धान के खेत में काम कर रहे थे, तभी एक काला कोबरा सांप उनके पैर से लिपट गया और डस लिया। अचानक हुए हमले से पुनीत के होश उड़ गए, लेकिन उन्होंने घबराने के बजाय साहस दिखाया। पुनीत ने पूरे दम से सांप को पैर से अलग किया और गुस्से में आकर उसका फन अपने दांतों से काट डाला है। इससे मौके पर ही कोबरा की मौत हो गई है।

मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद मिली छुट्टी
इसके बाद पुनीत ने घर जाकर परिजनों को पूरी बात बताई है। घबराए परिजनों ने तत्काल उसे हरदोई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे भर्ती किया और पूरी रात निगरानी में रखा गया था। जब सुबह उसकी हालत सामान्य मिली तो उसे छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल पुनीत पूरी तरह से स्वस्थ है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button