उत्तर प्रदेशक्राइम

Pihani News: सड़क किनारे बैठे सात लोगों पर चढ़ी बेकाबू बस

गंभीर रूप से घायल शिवापुरवा के पांच लोगों को ग्रामीणों की मदद से सीएचसी भेजा गया।

हरदोई। (Pihani News) उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला के पिहानी थाना क्षेत्र में अचानक एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। पिहानी-जहानीखेड़ा मार्ग पर शिवापुरवा गांव के पास यात्रियों से भरी तेज रफ्तार निजी बस रोड किनारे बैठे सात लोगों पर चढ़ गई। हादसे में सभी सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इसमें से तीन की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। यहां सभी का उपचार चल रहा है। अचानक बस कैसे चली इसकी पड़ताल की जा रही है।(Pihani News)

जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम चार बजे शिवापुरवा गांव निवासी पंकज (20) व वीरेंद्र (30) पुत्र रामलाल, लकी (18) पुत्र रामनरेश, आजाद (15) पुत्र जेजेराम, रविकांत (30) पुत्र रामऔतार गांव में रोड के किनारे बैठे थे। इससे कुछ दूरी पर पर नरधिरा निवासी अमित कुशवाहा (28) पुत्र रामबाबू व मोहित राठौर (23) पुत्र राकेश भी सड़क किनारे खड़े थे। पिहानी की ओर से जहानीखेड़ा की ओर सवारी लेकर जा रही निजी बस इन्हें कुचलती हुई निकल गई।

गंभीर रूप से घायल शिवापुरवा के पांच लोगों को ग्रामीणों की मदद से सीएचसी भेजा गया, जबकि शेष नरधिरा निवासी दो लोगों को आसपास प्राइवेट इलाज के लिए लाया गया। सीएचसी से पंकज, वीरेंद्र व लकी को हरदोई रेफर किया गया। हादसे के बाद चालक बस को दो किलोमीटर आगे ले जाकर ग्राम पंडरवाकिला के पास छोड़कर फरार हो गया। कोतवाल धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरु कर दी गई है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button