उत्तर प्रदेशक्राइम

Gonda News: गोंडा में बरात जा रहे तीन बाइक सवारों की सड़क हादसे में मौत

मृतक दहेज में मिली बाइक से बरात जाने के लिए घर से निकले थे।

गोंडा। (Gonda News) बहराइच जिले के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के गोकला गांव से गोंडा के धानेपुर थाना क्षेत्र के गड़रही गांव में बाइक से बरात आ रहे दूल्हे के भाई समेत तीन युवक विशेश्वरगंज के पास सोमवार की रात करीब आठ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से मरणासन्न हो गए। तीनों को गोंडा मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसा किस वाहन से हुआ, इसके बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल सकी है। (Gonda News)

(Gonda News) दहेज में मिली बाइक से हुआ हादसा

मोकला गांव निवासी संजय सिंह ने बताया कि उनके चचेरे भतीजे भोले सिंह की गोंडा के धानेपुर थाना क्षेत्र के गड़रही गांव में शादी तय हुई थी। सोमवार को उनका भाई बबलू सिंह (25), दूल्हे के भाई टिंकू सिंह (20) व गांव के ही सन्नी सिंह (18) दहेज में मिली बाइक से बरात जाने के लिए घर से निकले थे।

पीछे बस व अन्य चौपहिया वाहनों में अन्य बराती भी आ रहे थे। विशेश्वरगंज में बाइक में अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे तीनों मरणासन्न हो गए। उनकी हेलमेट भी टूटकर चकनाचूर हो गई। पीछे से पहुंचे बराती तीनों को लेकर गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां डॉक्टर ने देखते ही तीनों को मृत घोषित कर दिया। संजय ने बताया कि दूल्हा भोले उनका चचेरा भतीजा है। हादसे की जानकारी परिजनों को दी गई है।

बरातियों ने किया हंगामा
मौत के बाद पहुंचे अन्य बरातियों ने मेडिकल कॉलेज में हंगामा किया। वह मृत युवकों के शव को मर्च्युरी में रखने से मना कर रहे थे। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस बरातियों को समझाकर मामला शांत कराया। तब जाकर शव मर्च्युरी में रखवाया जा सका। अस्पताल में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button