Ghazipur News: गाजीपुर के सनबीम स्कूल में 10वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या
वाशरूम के पास दो गुटों में मारपीट हो गई। इसी दौरान एक छात्र ने जेब से चाकू निकालकर अपने सीनियर छात्र आदित्य वर्मा (14) पर ताबड़तोड़ 3-4 वार किए।
गाजीपुर। (Ghazipur News) गाजीपुर में सनबीम स्कूल के अंदर छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। तीसरे पीरियड में छात्र टॉयलेट करने के लिए बाहर निकले थे। वाशरूम के पास दो गुटों में मारपीट हो गई। इसी दौरान एक छात्र ने जेब से चाकू निकालकर अपने सीनियर छात्र आदित्य वर्मा (14) पर ताबड़तोड़ 3-4 वार किए। (Ghazipur News)
(Ghazipur News) सीने में मारे ताबड़तोड़ चाकू
सीने में चाकू लगने से छात्र लहूलुहान होकर गिर गया। मारपीट में तीन अन्य छात्र भी घायल हो गए। स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचा और घायल छात्र को हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों आदित्य को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर हॉस्पिटल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे का शव देखकर मां गिर पड़ी।
स्कूल में हत्या की खबर से हड़कंप
स्कूल में हत्या की खबर से हड़कंप मच गया। पुलिस के सीनियर अफसर मौके पर पहुंचे। छात्रों और स्कूल प्रबंधन से पूछताछ की। घटना सोमवार सुबह 10 बजे महराजगंज स्थित सनबीम स्कूल की है। मृतक छात्र आदित्य वर्मा 10वीं क्लास का स्टूडेंट था। आरोपी छात्र 9वीं क्लास में पढ़ता है। बताया जा रहा है कि किसी छात्रा को लेकर दोनों गुटों में विवाद हुआ था। पुलिस इस बारे अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कर रही है। आरोपी स्टूडेंट्स के नाम का खुलासा नहीं किया है।
क्या है पूरा मामला?
मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के युसुफपुर के नटाराज मोहल्ला निवासी शिवजी वर्मा की ज्वेलरी की दुकान है। उनका बेटा आदित्य वर्मा सनबीम स्कूल में 10वीं क्लास में पढ़ता था। सुबह तैयार होकर स्कूल गया था। स्कूल स्टाफ के अनुसार, तीसरे पीरियड की घंटी बजने के बाद कुछ छात्र टॉयलेट करने के लिए गए थे। वाशरूम के बाहर दो गुटों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक छात्र ने जेब से चाकू निकालकर आदित्य वर्मा के पेट में ताबड़तोड़ 3-4 वार किए। बचाने आए छात्र नमन, अभिनव तिवारी घायल हो गए।
विवाद की वजह क्लियर नहीं
पुलिस ने बताया कि छात्रों में विवाद क्यों हुआ? यह अभी क्लियर नहीं है। दो दिन की छुट्टी के बाद स्कूल खुला था। बाथरूम के बाहर दोनों गुटों में झड़प हुई। ऐसे में इस बात की आशंका भी है कि आरोपी छात्र पहले से ही प्लान बनाकर आया था। फिलहाल, वारदात के बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई है। घायल छात्रों के परिजन हॉस्पिटल पहुंच गए हैं। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि सनबीम स्कूल के अंदर छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। एक छात्र ने चाकू से हमला कर दिया। इसमें 10वीं के एक छात्र की मौत हो गई। 3 अन्य छात्र घायल हैं, जिनकी स्थिति अब खतरे से बाहर है। स्कूल में छुट्टी करा दी गई है। घटना के समय कई छात्र मौजूद थे, जिनसे बात की जा रही है। घायल छात्रों और स्कूल प्रबंधन का भी बयान लिया जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (Ghazipur Murder News)
पुलिस के अनुसार, आरोपी छात्र की पहचान कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि दोनों छात्रों के बीच पहले से ही किसी बात को लेकर तनाव था। तनाव के बीच सोमवार को स्कूल खुलने के साथ ही आरोपित छात्र पहले से ही बैग में चाकू छिपाकर लाया था और क्लास से विवाद शुरू होने के बाद चाकुओं से आदित्य को गोदना शुरू किया तो छात्रों के बीच अफरातफरी मच गई। इस दौरान बचाव करने की कोशिश करते हुए दो अन्य छात्र भी घायल हो गए। वहीं आरोपित छात्र भी इसमें घायल हुआ है।
स्कूल प्रशासन ने इस घटना के बाद छात्रों और उनके अभिभावकों से भी बातचीत की है। सुरक्षा उपायों पर चर्चा को लेकर भी परिसर में खूब गहमगहमी बनी रही।
इस घटना ने स्कूलों में बढ़ती हिंसा और छात्रों के बीच आपसी विवादों को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
स्थानीय निवासियों ने भी इस घटना पर चिंता व्यक्त की है और स्कूल प्रशासन से सुरक्षा के कड़े उपाय करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सबसे पहले आनी चाहिए और इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। वहीं प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इसमें कटरा गैंग के शामिल होने की बात सामने आई है। इसमें 18 साल के लड़कों का क्षेत्र में कटरा, राधे व महादेव गैंग बना हुआ है। आरोपित कटरा गैंग से जुड़ा बताया गया है।
आदित्य यूसुफपुर मुहम्मदाबाद का रहने वाला था। उसका आईडी कार्ड भी पुलिस को प्राप्त हुआ है। इस घटना ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।













