Mathura News: मथुरा में सीआरपीएफ जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
मथुरा। (Mathura News) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला में एक सीआरपीएफ जवान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जवान ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। (Mathura News)
(Mathura News) अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
जानकारी के अनुसार, बलदेव थाना क्षेत्र के गांव आंगई निवासी सीआरपीएफ जवान विनय प्रताप (30) ने मंगलवार रात दो बजे कमरे में लगे पंखे के हुक पर फंदे से लटक गए। परिजनों ने जब ये दृश्य देखा तो चीख पड़े। तत्काल उन्हें फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मणिपुर में ड्यूटी पर जाना था
सीआरपीएफ जवान विनय प्रताप मणिपुर में ड्यूटी पर तैनात थे। उन्हें 6 अगस्त को ड्यूटी पर जाना था, लेकिन होनी को और कुछ मंजूर था। परिजनों ने बताया कि 2012 में वो सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। नौ वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी। पांच साल का बेटा भी है। 25 जुलाई को वे अवकाश लेकर घर आए थे। सीआरपीएफ के जवान द्वारा उठाए गए इस कदम से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष रंजना सचान ने बताया मामला प्रथम दृष्टया पारिवारिक क्लेश के चलते हुआ है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।













