उत्तर प्रदेश

Fatehpur News: फतेहपुर DM सी. इंदुमती ने युवक को मारा थप्पड़

एक महिला खड़ी है, तू धक्का मार रहा, बदमाश कहीं का

फतेहपुर। (Fatehpur News) उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद की डीएम सी. इंदुमती का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इसमें वह एक व्यक्ति को थप्पड़ जड़ते नजर आ रही है। यह वीडियो डूडा ऑफिस में निरीक्षण के दौरान का बताया जा रहा है। हालांकि एनबीटी ऑनलाइन इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस वीडियो में एक व्‍यक्ति से डीएम को हल्‍का धक्‍का लग गया तो उनका पारा आसमान पर पहुंच गया। (Fatehpur News)

46 सेकंड के इस वीडियो में डीएम के तेवर देखे जा सकते हैं। डीएम ने धक्‍का मारने वाले शख्‍स से कहा- ‘मैं खड़ी हूं। तेरा दिमाग खराब है। एक महिला खड़ी है। तू धक्का मुक्की करने को आगे बढ़ रहा है। बदमाश कहीं के। कौन है तू।’ किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस मौके पर डीएम के मातहत वीडियो बना रहे लोगों को मना करते नजर आए।

डूडा आफिस में छापा मारने पहुंची थीं डीएम
इन दिनों जिला मुख्यालय से लेकर तहसील के कार्यालयों तक डीएम सी. इंदुमती लगातार औचक निरीक्षण कर रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को डीएम ने मुख्यालय के सब रजिस्टार ऑफिस, डूडा कार्यालय और सदर नगर पालिका में औचक निरीक्षण किया। जैसे ही डूडा ऑफिस में छापा मारा तो डीएम को अचानक वहां देखकर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान एक बाहरी व्यक्ति व्यक्ति से डीएम को धक्का लग गया। फिर क्या था। डीएम ने व्‍यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया।

डीएम ने धक्‍का मारने वाले शख्‍स से कहा– ‘मैं खड़ी हूं. तेरा दिमाग खराब है. एक महिला खड़ी है. तू धक्का मुक्की करने को आगे बढ़ रहा है. बदमाश कहीं के. कौन है तू.’ किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस मौके पर डीएम के मातहत वीडियो बना रहे लोगों को मना करते नजर आए. बता दें कि इन दिनों जिला मुख्यालय से लेकर तहसील के कार्यालयों तक डीएम सी. इंदुमती लगातार औचक निरीक्षण कर रही हैं. इसी क्रम में सोमवार को डीएम ने मुख्यालय के सब रजिस्टार ऑफिस, डूडा कार्यालय और सदर नगर पालिका में औचक निरीक्षण किया. जैसे ही डूडा ऑफिस में छापा मारा तो डीएम को अचानक वहां देखकर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे. इस दौरान एक बाहरी व्यक्ति व्यक्ति से डीएम को धक्का लग गया. फिर क्या था. डीएम ने व्‍यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया।

डीएम के पास फरियाद लेकर पहुंचा था युवक

डीएम को वीडियो में युवक को थप्पड़ लगाते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद डीएम बोल रही है कि दिखाई नहीं दे रहा है, एक महिला खड़ी है और तुम धक्का देकर आगे निकल रहे हो। कौन हो तुम, क्या काम से आए थे, ऐसे धक्का देकर जाओगे।

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि जब जिलाधिकारी निरीक्षण कर अधिकारियों से बातचीत कर रही थी। उसी समय एक फरियादी फरियाद लेकर पहुंचा। इसी दौरान डीएम को धक्का देते हुए निकालने की प्रयास किया, तो डीएम ने उस व्यक्ति को थप्पड़ लगाते हुए फटकार लगाई।

हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद डीएम की ओर से एक प्रेसनोट जारी किया गया है. जिसमे यह बताया गया है कि औचक निरीक्षण के दौरान डूडा कार्यालय में तीन व्यक्ति अनाधिकृत तौर पर मिले है, जो मौके से धक्का मुक्की करते हुए भागने की कोशिश कर रहे थे. इनके द्वारा गोपनीय अभिलेखों से छेड़छाड़ की जा रही थी. इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button