Fatehpur Double Murder: फतेहपुर में डबल मर्डर, बहन के प्रेमी और भाभी की चाकू से गोदकर हत्या
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Fatehpur Double Murder:
फतेहपुर। (Fatehpur Double Murder) फतेहपुर में जनपद के हसवा थरियांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने खूनी वारदात को अंजाम दिया। उसने अपने पड़ोसी और भाभी की धारदार हथियार से हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव में आई उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। (Fatehpur Double Murder)
(Fatehpur Double Murder) अवैध संबंधों के शक को लेकर हत्या
पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया आरोपी दिलदार ने पहले अपने पड़ोसी फैजान (27) निवासी हसवा थरियांव पर धारदार हथियार से हमला किया। इस हमले में फैजान की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी दिलदार अपने घर पहुंचा, जहां उसने अपनी बहन मन्नू (23) पर भी हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। (Fatehpur Double Murder)
उन्होंने बताया कि बहन को बचाने के लिए आई उसकी भाभी जिकरा परवीन (25), पत्नी मोहम्मद आमिर उर्फ बल्लू, पर भी आरोपी दिलदार ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में जिकरा परवीन की भी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मन्नू की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल मन्नू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौका-ए-वारदात से धारदार हथियार बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी दिलदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में हत्या की वजह अवैध संबंध को लेकर उपजा शक बताया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया की थाना थरियांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हसवा में दिलदार कुरैशी ने साथी फैजान पुत्र रुआब (27) को चाकू मारकर घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। आरोपी ने अपनी भाभी जिकरा परवीन और बहन मन्नू को चाकू मारकर घायल कर दिया था। चिकित्सकों ने जिकरा परवीन को मृत घोषित कर दिया। मनु को हैलट अस्पताल कानपुर नगर रेफर किया गया है। आरोपी दिलदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।













