उत्तर प्रदेशक्राइम

Farrukhabad News : दलित किशोरी के साथ गैंगरेप, एसपी कार्यालय पहुंचे आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता

तीन युवकों पर बंद पड़े स्वास्थ्य केंद्र में सामूहिक बलात्कार करने का आरोप।

फर्रुखाबाद। (Farrukhabad News) उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में एक दलित किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों का आरोप है कि किशोरी खेत पर गई थी वहां से तीन युवक उसे पकड़कर बंद पड़े स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहाँ तीनों ने बारी बारी से गैंगरेप किया।

बेटी के वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन की तो उन्हें किशोरी स्वास्थ्य केंन्द्र के भीतर बदहवास हालत में मिली। परिजनों ने दबंग युवकों के खिलाफ थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने पीड़ित परिवार की फरियाद नहीं। परिजनों ने पुलिस पर मामला दबाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच की, तो मामला झूठा पाया। सीओ ने भी पीड़िता से अकेले में बातचीत की। उसने दुष्कर्म की बात से इन्कार किया। पुलिस का कहना है कि रंजिश के चलते परिजन फंसाना चाहते थे। वहीं इस मामले को लेकर आजाद समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एसपी कार्यालय पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की। (Farrukhabad News)

(Farrukhabad News) थानाध्यक्ष ने बताया जांच में घटना झूठी

जानकारी के अनुसार, मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बीते शनिवार को मऊदरवाजा थाने में शिकायत की। इसमें आरोप लगाया कि खेत में उसकी 14 साल की पुत्री से सामू्हिक दुष्कर्म किया गया है। उसमें कहा था कि दोपहर में किशोरी खेत पर करने गई, तभी तीन लोग उसे पकड़कर अस्पताल में ले गए। दुष्कर्म के बाद मारपीट कर शौचालय में बंद कर दिया। काफी देर तक घर न लौटने पर खेतों की ओर देखने गई, तो शौचालय से रोने की आवाज सुनकर बाहर निकाला।

मोहम्मदाबाद की घटना के बाद मामला प्रकाश में आते ही सीओ सिटी प्रदीप सिंह और थानाध्यक्ष अमित गंगवार ने पीड़िता से एकांत में जानकारी हासिल की। थानाध्यक्ष अमित गंगवार ने बताया कि जांच में घटना झूठी पाई गई है। जिन लोगों पर आरोप लगाया गया, उनसे रंजिश है। किशोरी ने किसी तरह की उसके साथ घटना होने से इन्कार किया है। परिजनों को डांट फटकार कर दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी है। वहीं सोमवार को इस मामले को लेकर आजाद समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की है।

फर्रुखाबाद में शादी में आई चार वर्षीय बच्ची के साथ रेप, वहशी ने इतना नोचा, वह मर गई
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में फूल सी छोटी बच्ची के साथ एक हैवान ने वहशीपन की सारी हदें पार कर दी। बच्ची की मौत हो गई। दरअसल, 4 वर्षीय बच्ची अपनी मां के साथ शादी समारोह में शामिल होने आई थी। वह वहां खेल रही थी। शादी की खुशियों के बीच खिलखिला रही थी। अचानक गायब हो गई। एक अज्ञात दरिंदा उसे अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने उस बच्ची के साथ बेरहमी से दुष्कर्म किया। घटना कोतवाली क्षेत्र में हुई। बच्ची वहां बेहोशी की हालत में मिली। उसके शरीर से खून बह रहा था और उसके शरीर पर जगह-जगह खरोंच के निशान थे।

बच्ची को इलाज के लिए तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गंभीर अंदरूनी चोटों के कारण उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्ची जब तक वहां पहुंची, सांस छूट चुकी थी। डॉक्टरों ने इस बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, बच्ची रात करीब 11 बजे बैंक्वेट हॉल से लापता हो गई थी। उसके परिवार ने तलाश शुरू की और आखिरकार उसे गंभीर हालत में पाया। उसके गले में पहना सोने का लॉकेट और पायल गायब थी।

मौके पर पहुंचे एसपी
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी आलोक प्रियदर्शी मौके पर पहुंचे। उनके साथ-साथ एएसपी डॉ. संजय कुमार, डीएसपी (मोहम्मदाबाद) अरुण कुमार, एसओजी के प्रमुख जितेंद्र पटेल और सर्विलांस प्रभारी विशेष कुमार के अलावा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने घटना के दोषी पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

सीसीटीवी में दिखा है संदिग्ध
पुलिस ने बैंक्वेट हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची। इसमें लड़की बाहर निकलती हुई दिखाई दे रही है। उसके पीछे एक संदिग्ध भी है। पुलिस ने संदिग्ध की तलाश में पास की एक कॉलोनी में छापा मारा। अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। डीएसपी अरुण कुमार ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मोहम्मदाबाद कोतवाली में बीएनएस की धारा 64(1) और पोक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर में बाढ़ पीड़ित महिलाओं से मदद के नाम पर छेड़छाड़

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button