उत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

Ayushman Bharat: आयुष्मान योजना में 10 करोड़ का घपला, नोडल अधिकारी ने हजरतगंज थाने में दर्ज कराई एफआईआर

हजरतगंज थाने में स्टेट एजेंसी साचीज के नोडल अधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की ओर से अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई गई है।

लखनऊ। (Ayushman Bharat) आयुष्मान योजना में नौ करोड़ 94 लाख का घपला उजागर हुआ है। यह घोटाला आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान में किया गया है। हजरतगंज थाने में स्टेट एजेंसी साचीज के नोडल अधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की ओर से अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई गई है। (Ayushman Bharat)

(Ayushman Bharat) ईमेल का दुरुपयोग कर कराया भुगतान

इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक नोडल अधिकारी का आरोप है कि एजेंसी के सीईओ, मैनेजर और लेखाधिकारी की ईमेल आईडी का दुरुपयोग कर ऐसा किया गया है। इसके तहत 39 अस्पतालों में 6239 लाभार्थियों के नाम से भुगतान कर रुपये हड़प लिए गए। तहरीर के मुताबिक अशोक मार्ग स्थित नवचेतना केंद्र बिल्डिंग के चौथे तल पर एजेंसी का दफ्तर है। एजेंसी की ओर से आयुष्मान योजना के तहत कार्ड धारकों के इलाज के खर्चे का भुगतान राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण पोर्टल की मदद से ऑनलाइन किया जाता है।

कार्ड धारकों के आवेदन पर अस्पताल पोर्टल पर खर्च का ब्योरा अपलोड करते हैं। एजेंसी की ओर से जांच के बाद इसकी ऑनलाइन संस्तुति की जाती है। एफआईआर के मुताबिक साचीज की ओर से इसका ऑडिट लॉग इन से किया जाता है। इसके बाद लेखाधिकारी और फिर सीईओ इसे आगे बढ़ाते हैं। इस कार्यवाही के बाद ही बैंक की ओर से अस्पतालों को ऑनलाइन भुगतान किया जाता है।

आंकड़ों के मुताबिक हर रोज इस योजना में करीब पांच हजार कार्ड धारकों को भुगतान होता है। एजेंसी की जांच में भुगतान में गड़बड़ी का पता चला। इसके बाद छानबीन की गई तो सामने आया कि एजेंसी के किसी भी अधिकारी की ओर से संबंधित अस्पतालों को भुगतान नहीं किया गया है। इसके बाद हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि एजेंसी के सीईओ, वित्त प्रबंधक और लेखाधिकारी की लॉग इन आईडी से फर्जीवाड़ा किया गया है। साक्ष्य संकलन किए जा रहे हैं। एजेंसी के अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button