उत्तर प्रदेशलखनऊ

Eid al-Adha Bakrid 2025: मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद शुरू हुआ कुर्बानी का दौर, ड्रोन से रही निगरानी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में टीले वाली मस्जिद और ऐशबाग ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की गई।

लखनऊ। (Eid al-Adha) बकरीद 2025 (Bakrid 2025) का पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद उल अजहा 2025 के त्यौहार के मौके पर तमाम ईदगाह और मस्जिदों में अकीदत की नमाज अदा की गई। कुर्बानी के जज्बे के साथ मुसलमानो ने अल्लाह की बारगह में सजदा कर हजरत इब्राहिम अलै. की उस अजीम कुर्बानी को याद किया, जो उन्होंने अपने रब के हुक्म से पेश की थी। इस दौरान सुरक्षा के लिए चाक चौबंद प्रबंध किए गए। ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में टीले वाली मस्जिद और ऐशबाग ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की गई। (Eid al-Adha)

(Eid al-Adha) सोमवार तक चलता रहेगा कुर्बानी का दौर

ईद-उल-अजहा की नमाज के बाद मुसलमानो ने अल्लाह से मोहब्बत को दुनिया की हर चीज से ऊपर रखने के जज्बे के साथ कुर्बानी की। कुर्बानी का दौर शनिवार शुरू होकर सोमवार तक चलता रहेगा।

लखनऊ में ईद-उल-अजहा की सबसे बड़ी जमात ऐशबाग ईदगाह में नमाज अदा की गई। ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने नमाज पढ़ाई। शिया समुदाय की सबसे बड़ी जमात आसिफी मस्जिद में अदा की गई। यहां पर मौलाना सरताज हैदर की इमामत में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करवाई। टीले वाली मस्जिद में सुबह 9 बजे मस्जिद के इमाम मौलाना फजलुल मन्नान रहमानी नमाज अदा करवाई। हालांकि, यूपी के अलग-अलग जिलों में नमाज पढ़ने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया।

मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि ईद-उल-अजहा खुदा के दो पैगंबर हजरत इब्राहिम अलै. और उनके बेटे हजरत इस्माईल अलै. की यादगार है। मस्जिद सुव्हानिया के इमाम कारी मोहम्मद सिद्दीक ने कहा कि कुर्बानी करने का बहुत बड़ा सवाब है। वहीं, कुर्बान न करने पर नाराजगी का इजहार भी है। हजरत मोहम्मद साहब ने फरमाया है कि हैसियत रखने के बावजूद कुर्बान न करने वाले मेरी ईदगाह में न आएं।

पांच जोन व 18 सेक्टर में बांटा गया शहर
बकरीद की नमाज के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 94 ईदगाह और 1200 से ज्यादा मस्जिदों में नमाज के दौरान ड्रोन से निगरानी की जा रही है। पुलिस आयुक्त ने इस संबंध में मातहतों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। पुराने लखनऊ में शुक्रवार को संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था बबलू कुमार ने डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के साथ रूट मार्च किया। मध्य जोन में भी पुलिस रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नमाज के दौरान सुरक्षा के लिए शहर को पांच जोन व 18 सेक्टर में बांटा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button