उत्तर प्रदेशलखनऊ

Doctors News: ड्यूटी से गायब रहने वाले चार डॉक्टर बर्खास्त, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की कार्रवाई

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर प्रमुख सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

लखनऊ। (Doctors News) उत्तर प्रदेश में लापरवाही और बिना सूचना दिए गायब रहने वाले डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ड्यूटी से लगातार गायब रहने वाले चार डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के तीन डॉक्टरों सहित कन्नौज मेडिकल कॉलेज में हड्डी रोग विभाग के सहायक आचार्य की सेवाएं समाप्त की गई हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर प्रमुख सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इसके अलावा तीन अन्य डॉक्टरों पर भी कार्रवाई की गई है। (Doctors News)

(Doctors News) इन डॉक्टरो पर हुई कार्रवाई

पीलीभीत जिला चिकित्सालय में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डा. राजकुमार, शाहजहांपुर के जलालाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डा. विनय कुमार सैनी और अम्बेडकर नगर (स्थानान्तरणधीन उन्नाव) के डा. शशि भूषण डोभाल लंबे समय से लगातार गैरहाजिर चल रहे थे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने तीनों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। वहीं, लंबे समय से गैरहाजिर कन्नौज राजकीय मेडिकल कॉलेज के आर्थोपेडिक्स विभाग के सहायक आचार्य डा. अवनीश कुमार सिंह को भी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

तीनों डॉक्टरों की जांच कराई गई। प्राथमिक जांच में इन डॉक्टरों को दोषी पाया गया है। इन्हें आरोप-पत्र देकर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई किए जाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को दिए गए हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग के आचार्य एवं विभागाध्यक्ष डा. डीसी श्रीवास्तव पर ओपीडी का समय पर संचालन न करने के गंभीर आरोप लगे हैं। उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

एक्सरे मशीन लगेगी
मेरठ के किठौर स्थित 50 बेड संयुक्त चिकित्सालय व आजमगढ़ स्थित लालगंज के 100 बेड हॉस्पिटल में मरीजों की सुविधा के लिए एक्सरे मशीन लगाने का फैसला किया गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि दोनों जनपदों में स्थित उक्त अस्पतालों के लिए 27-27 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं।

यह कार्रवाई पीलीभीत, शाहजहांपुर और अम्बेडकरनगर के चार डॉक्टरों पर हुई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के तीन डॉक्टरों समेत कन्नौज मेडिकल कॉलेज में हड्डी रोग के सहायक आचार्य की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। इसको लेकर प्रमुख सचिव ने आदेश भी जारी कर दिया है। डिप्टी सीएम की इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।

पिछले कई दिनों से अलग-अलग जिलों से डॉक्टरों के गायब रहने की खबरें मिल रही थीं। पीलीभीत अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार, शाहजहांपुर के जलालाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. विनय कुमा सैनी, अम्बेडकरनगर (स्थानान्तरणाधीन उन्नाव) डॉ. शशि भूषण डोभाल लंबे समय से लगातार गैर हाजिर चल रहे थे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई कर दी। डिप्टी सीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने तीनों को सेवा से बर्खास्त कर दिया। इसके अलावा लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे कन्नौज राजकीय मेडिकल कॉलेज के सहायक आचार्य, आर्थोपेडिक्स विभाग के डॉ. अवनीश कुमार सिंह को भी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

इनके खिलाफ भी कार्रवाई तय
मैनपुरी के किशनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात दन्तशल्यक डॉ. राखी सोनी बिना सक्षम स्तर से अवकाश स्वीकृत कराये अनधिकृत रूप से तैनाती स्थल से अनुपस्थित हैं। प्रयागराज के डिप्टी सीएमओ डॉ. आनन्द सिंह को एवं मथुरा के छाता सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात डॉ. अशोक कुमार द्वारा गम्भीर रूप से घायल रोगी के इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप लगे। तीनों डॉक्टरों की जांच कराई गई। प्राथमिक जांच में इन डॉक्टर को दोषी पाया गया है।

इन्हें आरोप-पत्र देकर उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही किये जाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को दिये गये हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग के आचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ. डीसी श्रीवास्तव पर ओपीडी का समय पर संचालन न करने के गंभीर आरोप लगे हैं। उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button