Gonda News: युवक की हत्या के मामले में पत्नी गिरफ्तार
पुलिस आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की पहले वह पुलिस को गुमराह करती रही तो पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की।
Gonda News
गोंडा। (Gonda News) गोंडा जनपद के पहाड़ापुर निवासी शिवम शुक्ला (25) की मौत मामले में पुलिस ने बुधवार को पिता की तहरीर पर शिवम की पत्नी व उसके कुछ अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की पहले वह पुलिस को गुमराह करती रही तो पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद पत्नी टूट गई और पति की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। (Gonda News)
(Gonda News) जन्मष्टिमी के दिन की थी हत्या
इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 16 अगस्त को जन्माष्टमी के दिन शिवम का शव घर के बरामदे में तख्त के नीचे पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी।
पिता लल्लू शुक्ला ने बहू निशा शुक्ला व उसके कुछ साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।
उन्होंने बहू के आचरण पर सवाल उठाए थे। आरोप लगाया कि बहू बीमारी बताकर पुलिस व परिजनों को गुमराह करती रही।
फिलहाल, पुलिस ने निशा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वह घटना में संलिप्त लोगों के लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि निशा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पत्नी व दो बच्चों के साथ रहते थे शिवम
पिता लल्लू शुक्ल ने बताया कि वह पत्नी के साथ रोजी-रोटी के लिए लुधियाना गए हुए थे। उनका बड़ा बेटा शिवम अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था। उनका कहना है कि शिवम व उनकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। ऐसे में बहू ने शिवम का गला घोंट कर हत्या कर दी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई थी गला दबाकर मौत की पुष्टि
पुलिस के मुताबिक, पहाड़ापुर निवासी शिवम शुक्ला की मौत रहस्यमय हालात में हुई थी। शुरुआत में मामला संदिग्ध लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद मृतक के पिता लल्लू शुक्ला ने अपनी बहू निशा शुक्ला और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने निशा को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और हत्या की साजिश का खुलासा किया।
इस तरह आई सच्चाई सामने
मृतक की बहन शशि ने बताया कि जन्माष्टमी मनाकर लौटने के बाद शिवम अगली सुबह देर तक नहीं उठा। जब निशा से पूछा गया, तो उसने कहा कि वह सो रहा है। संदेह होने पर मृतक के चाचा मलखान घर के भीतर गए, जहां शिवम का शव जमीन पर पड़ा मिला। इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी। परिजनों के मुताबिक शिवम और निशा के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे, जो इस हत्या का कारण बने।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
ASP राधेश्याम राय ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। निशा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में अन्य संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है ताकि पूरी साजिश का पर्दाफाश हो सके।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। आरोपी को दो माह की बच्ची के साथ जेल भेजा गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों के बीच आए दिन पारिवारिक कलह को लेकर विवाद होता था। कई बार मारपीट भी हुई थी।
शिवम शुक्ला का डेढ़ साल का बेटा राघव शुक्ला है। एक दो माह की बच्ची है, जिसका नाम दिपांशी है। घटना से 2 दिन पहले भी पति के साथ पत्नी ने मारपीट की थी। उस दिन पति से झगड़े के बाद अपने डेढ़ साल के बेटे राघव के साथ बहन के घर भाग गई थी।













