Cricket News: भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी 20 मैच में 8 विकेट से हराया
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जा रहा था।
Cricket News:
गुवाहाटी। (Cricket News) 26 जनवरी 2026 यानी गणतंत्र दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर भारत ने टी 20 मैच का तीसरा मुकाबला 10 ओवर में 8 विकेट से जीतकर सीरीज 3-0 से जीत लिया। पूरा देश गणतंत्र के रंग में रंगा था तभी टीम इंडिया ने मैच जीतकर खुशी दोगुनी कर दी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जा रहा था। इस मुकाबले में टीम इंडिया 3-0 की अजेय बढ़त बन गई है। भारत ने सीरीज क्लीन स्वीप कर दी है। (Cricket News)
(Cricket News) 153 के स्कोर पर सिमटी न्यूजीलैंड की टीम
न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 154 रन का लक्ष्य रखा। रविवार को गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन फिलिप्स की 48 रनों की पारी की सहायता से 20 ओवर में नौ विकेट पर 153 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए जबकि हार्दिक पांड्या और रवि बिश्नोई को दो-दो विकेट मिले। वहीं, हर्षित राणा ने एक सफलता अपने नाम की। ईशान किशन की जबरदस्त फील्डिंग देखने को मिली।
भारत की झटके से शुरुआत हुई है। मैट हेनरी ने संजू सैमसन को पहले ओवर की पहली ही गेंद पर बोल्ड कर दिया। विकेट गिरने के बाद अभिषेक शर्मा का साथ देने इशान किशन आए। ईशान किशन ने विस्फोटक पारी खेली और कैच आउट हो गए। अभिषेक शर्मा ने महज 14 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। वहीं कप्तान सूर्य कुमार यादव ने 25 गेंद में 52 रन बनाकर अपना अर्धशतक पूरा किया।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
भारत : संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड : डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।













