उत्तर प्रदेशलखनऊ

CM Yogi News: लखनऊ में विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के 26वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सीएम योगी शामिल हुए

सिटी मांटेसरी स्कूल, कानपुर रोड ब्रांच में विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का 26वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन चल रहा है।

CM Yogi News:

लखनऊ। (CM Yogi News) राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के 26वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। (CM Yogi News)

(CM Yogi News) सम्मेलन एक दूसरे के डायलॉग का साधन

इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत हजारों वर्षों से दुनिया को एक परिवार मानता रहा है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि दुनिया की वास्तविक समस्या नहीं है। इसका मुख्य कारण एक-दूसरे के साथ डायलॉग को बाधित करना है। यह सम्मेलन एक-दूसरे के साथ डायलॉग का साधन है।

सिटी मांटेसरी स्कूल, कानपुर रोड ब्रांच में विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का 26वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन चल रहा है। इसमें 52 देशों के मुख्य न्यायाधीश, पूर्व उप राष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री, संसद के अध्यक्ष और कानूनविद भी शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मेलन का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा- दुनियाभर में डेटा चोरी की समस्या खड़ी हो रही है। वैश्विक जलवायु, साइबर सिक्योरिटी और आतंकवाद जैसी समस्या पर हम सभी को मुखर होना होगा। एक-दूसरे से डायलॉग न होना दुनिया की वास्तविक समस्या है। यह सम्मेलन डायलॉग का माध्यम बनेगा।

योगी आदित्यनाथ ने कहा- UN ने शिक्षा,पर्यावरण और वन संपदा की रक्षा के लिए दुनिया के सभी देशों के सामने लक्ष्य रखा था। उनमें शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। दुनिया में 250 करोड़ से अधिक बच्चों के बस्ते के बढ़ते बोझ को कम करने के प्रयास किया जाना चाहिए।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button