क्राइमलखनऊ

लखनऊ में जिला पंचायत सदस्य ने दोस्त को गोली मारी

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य ने दोस्त को गोली मार दी। पैर में गोली लगते ही युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भागने में सफल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, चश्मा के विवाद में युवक को गोली मारी गई है। गोली युवक के पैर में लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों ने इस घटना को गोमती नगर के फन रिपब्लिक माल के पास अंजाम दिया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबर अपडेट की जा रही है….

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button