Varanasi News: वाराणसी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, देहव्यापार में शामिल सात महिलाएं गिरफ्तार
पुलिस महिलाओं को लेकर थाने गई है और आगे की कार्यवाही करने में जुटी हुई है।
Varanasi News
वाराणसी। (Varanasi News) उत्तर प्रदेश की धर्म की नगरी कही जाने वाली वाराणसी में महिलाएं अधर्म का धंधा कर रही थी। पुलिस ने सेक्स रैकेट पर छापेमारी कर देहव्यापार के धंधे में शामिल सात महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके गिरोह में और कौन लोग शामिल हैं उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस महिलाओं को लेकर थाने गई है और आगे की कार्यवाही करने में जुटी हुई है। (Varanasi News)
(Varanasi News) सरेराह देह व्यापार करने का आरोप
पुलिस के मुताबिक, पकड़ी गई महिलाएं कैंट रेलवे स्टेशन वाराणसी के सामने खड़े होकर ग्राहकों का इंतजार करती थी। सिगरा थाने की पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और छापेमारी कर सात महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। (Varanasi News)
बताया जा रहा है कि यहां बिजी सड़क के किनारे चल रहे देह-व्यापार (Sex Racket) के धंधे का खुलासा हुआ तो हड़कंप मच गया। पकड़ी गई महिलाएं एक दिन में कई मर्दों के साथ संबंध बनाती थी। ये पूरा रैकेट कौन चला रहा था उसकी जांच की जा रही है। इन महिलाओं ने इस धंधे के जरिए अब तक लाखों रुपये कमा लिए हैं। जैसे ही इस मामले का खुलासा हुआ, सब लोग दंग रह गए।
आंखों के इशारों से रूकती थीं गाड़ियां और लोग
यहां रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी महिलाओं के इशारें करती आंखों को देख गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो जाती थी। रफ्तार धीमी होते ही गाड़ियों के करीब सजी-धजी महिलाएं पहुंचने लगती और साथ चलने की बात करने लगती हैं। एक गाड़ी से हटती हैं तो दूसरी चली आती.. फिर सवालों का सिलसिला शुरू हो जाता है। मैं पसंद नहीं हूं… कितनी उम्र की चाहिए… ऐसे सवालों और हुस्न की नुमाइंदगी से ये महिलाएं ग्राहकों को उलझाती थी और अपना शिकार बनाती थीं।













