उत्तर प्रदेशक्राइम

Greater Noida Double Murder: ग्रेटर नोएडा में पति ने पत्नी और छह साल के मासूम साले की हत्या कर खुद लगाई फांसी

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Greater Noida Double Murder:
ग्रेटर नोएडा। (Greater Noida Double Murder) ग्रेटर नोएडा में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी और छह साल के मासूम साले की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद डर के कारण आरोपी ने खुद आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (Greater Noida Double Murder)

(Greater Noida Double Murder) सनकी था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पप्पू लाल की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। सनसनीखेज डबल मर्डर और आत्महत्या का ये मामला बिसरख थाना क्षेत्र के रोजा जलालपुर इलाके का बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम में साक्ष्य संकलित किए हैं। वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, पप्पू लाल, जिसकी उम्र 22 वर्ष थी और वह गजरौला (पीलीभीत) का निवासी था, पिछले 10 दिनों से अपने ससुर नारायण लाल के घर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रोजा जलालपुर में रह रहा था। सोमवार को नारायण लाल और उनकी पत्नी रोजाना की तरह काम पर गए थे। घर पर पप्पू लाल, उसकी पत्नी जसवंती (21) और छह साल का उसका साला तेज प्रकाश थे।

शाम 4:30 बजे के लगभग पप्पू की अपनी पत्नी जसवंती के साथ झगड़ा हो गया। फिर उसने पत्थर से उस पर हमला किया। हत्या करते हुए देख उसके साले तेज प्रकाश ने शोर मचाया, तो पप्पू ने उस पर भी पत्थर से हमला कर उसे मार दिया। इसके बाद पप्पू कमरे में जाकर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पता चला है कि पप्पू की मानसिक हालत कुछ समय से ठीक नहीं थी और वह काफी दबाव में था। माना जा रहा है कि इसी दबाव के कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर जगह का निरीक्षण किया।

इस घटना के बाद पूरे गांव में गहरा सन्नाटा छा गया। सभी लोग हैरान हैं कि एक युवक ने इतनी क्रूर घटना को अंजाम कैसे दिया। पप्पू लाल कई दिनों से मानसिक तनाव में था। पप्पू की शादी महज चार महीने पहले हुई थी। इस समय परिवार के सभी सदस्य बेहद खुश थे। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि पप्पू लाल ऐसा कठोर कदम उठाएगा।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि यह घटना सोमवार की शाम लगभग 4:30 बजे हुई। उस समय नारायण लाल और उनकी पत्नी काम पर गए हुए थे। उनके दामाद पप्पू लाल ने अपनी पत्नी और 6 साल के छोटे भाई को गंभीर चोटें पहुंचाई, जिससे दोनों की मृत्यु हो गई। इसके बाद पप्पू लाल ने आत्महत्या कर ली।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button