Uncategorized

Hazratganj News: लखनऊ के हजरतगंज में पार्किंग में खड़ी कार में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप

युवक की पहचान 23/46, एफ ब्लॉक, राजाजीपुरम निवासी ईशान गर्ग (28) के रूप में हुई।

Hazratganj News

लखनऊ। (Hazratganj News) हजरतगंज में डीएम कंपाउंड कॉलोनी के पास शनिवार रात युवक ने कार के भीतर खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय कार स्टार्ट थी और भीतर से लॉक थी। देर रात युवक की पहचान 23/46, एफ ब्लॉक, राजाजीपुरम निवासी ईशान गर्ग (28) के रूप में हुई। (Hazratganj News)

(Hazratganj News) फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक, कार नंबर यूपी 32 केई 8099 में ईशान का शव मिला है। कार उसी के नाम पर रजिस्टर्ड है। उसके घर वालों को सूचित कर दिया गया है। कार में एक पन्नी में चार कारतूस भी मिले हैं। फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है। (Lucknow Suicide Case)

पांच घंटे से खड़ी थी कार
छानबीन में सामने आया है कि कार शनिवार शाम करीब 6 बजे के आसपास वहां देखी गई थी। रात 11:45 बजे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। माना जा रहा है कि युवक ने शाम को कार सड़क किनारे खड़ी की और खुद को गोली मार ली। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

पास में पड़ा था असलहा
कार के भीतर चारों तरफ खून बिखरा था। शव के पास ही असलहा भी पड़ा था। पुलिस ने टार्च जलाकर पीछे की सीट भी चेक की, लेकिन भीतर कोई दूसरा व्यक्ति मौजूद नहीं था। युवक ने कार की पार्किंग ऑन कर रखी थी।

Related Articles

Back to top button