Border 2 vs Mardaani 3: ‘बॉर्डर 2’ vs ‘मर्दानी 3’: रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में आया उछाल
'बॉर्डर 2' तो अब 300 करोड़ क्लब में भी शामिल हो चुकी है।
Border 2 vs Mardaani 3
मुंबई। (Border 2 vs Mardaani 3) ‘मर्दानी 3’ और ‘बॉर्डर 2’ दोनों ही फिल्मों को रिलीज हुए अब काफी समय हो चुका है। दोनों के बीच तगड़ा कॉम्पिटीशन भी अब तक बना हुआ है। दोनों ही फिल्में कमाई के मामले में कमाल कर रही हैं। ‘बॉर्डर 2’ तो अब 300 करोड़ क्लब में भी शामिल हो चुकी है। (Border 2 vs Mardaani 3)
(Border 2 vs Mardaani 3) ‘बॉर्डर 2’ का दूसरे रविवार का कलेक्शन
सनी देओल की मल्टीस्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही बाकी फिल्मों के छक्के छुड़ दिए और ताबड़तोड़ कमाई की है। फिल्म की रिलीज को तीन हफ्ते हो चुके हैं। आज तीसरे रविवार के दिन फिल्म रात 8 बजे तक 6 करोड़ के ऊपर कमाई कर ली है। हालांकि फिल्म की रिलीज के समय इसने काफी अच्छा और जल्दी कलेक्शन किया था लेकिन समय के साथ इसकी कमाई थोड़ी स्लो हुई और फिल्म को 300 करोड़ पार करने में थोड़ा सा समय लगा।
‘मर्दानी 3’ vs ‘बॉर्डर 2’ दोनों ही फिल्मों को लेकर अलग- अलग तरह की ऑडियंस का क्रेज था। ऐसे में फिल्मों ने उस हिसाब से तगड़ा कलेक्शन कर लिया है। रानी की फिल्म जहां धीरे- धीरे आगे बढ़ रही है, तो वहीं सनी देओल की फिल्म ने शुरुआत में ताबड़तोड़ कमाई की और अब इसकी कमाई थोड़ी धीमी हो गई है। लेकिन दोनों ही एक दूसरे के सामने बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई हैं।
‘मर्दानी 3’ का कलेक्शन रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘मर्दानी 3’ 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की रिलीज को अब दो हफ्ते हो चुके हैं। जिसमें इस फिल्म के कलेक्शन में अच्छा खासा उछाल देखने को मिल रहा है। फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन यानी 8 फरवरी को रात 8 बजे तक 3 करोड़ के रुपये ऊपर की कमाई कर ली है।













