उत्तर प्रदेशलखनऊ

Basant Panchami News: बसंत पंचमी 2026, बसंत पंचमी पर पतंगबाजी हुई, बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा हुई

हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है।

Basant Panchami News:
लखनऊ। (Basant Panchami News) बसंत पंचमी 2026 का पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। बसंत पंचमी के दिन से बसंत ऋतु का प्रारंभ हो जाता है और लोग आने वाले त्यौहारों, होली आदि की तैयारी शुरू करते हैं। इस दिन लोग जमकर पतंगबाजी करते हैं और मां सरस्वती की पूजा करते हैं। (Basant Panchami News)

(Basant Panchami News) हर साल माघ में महीने में होती है बसंत पंचपी

हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन विवेक, बुद्धि और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। यह भी कहा जाता है कि इसी दिन विद्या की देवी मानी जाने वाली मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था। पंचांग के अनुसार आज यानी 23 जनवरी, दिन शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। आज के दिन मां सरस्वती की पूजा करने से भक्त को विद्या, बुद्धि, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

फर्रुखाबाद में बसंत पंचमी पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पतंगें भी उड़ेंगी
बसंत पंचमी के अवसर पर लाखों की संख्या में पतंगें उड़ाई जाने का अनुमान है। युवाओं और बच्चों में इस पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस दिन “वो काटा-वो काटा” का शोर पूरे शहर में गूंजता है।

पक्कापुल, रेलवे रोड, सिल्वर साइन गली, नितगंजा, बूरा वाली गली, इस्माइलगंज सानी, घुमना, त्रिपोलिया चौक और बीबीगंज जैसे विभिन्न मोहल्लों में पतंगों की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई। सुबह से लेकर देर शाम तक लोग पतंगों की खरीदारी करते रहे। यहां ‘ऑपरेशन सिंदूर’ वाली फोटो की भी पतंगें उड़ाई गईं।

फर्रुखाबाद में पतंगबाजी का सीजन पूरे साल नहीं चलता। यह बसंत पंचमी से लगभग एक माह पहले शुरू होता है और पर्व तक अपने चरम पर पहुंच जाता है।

डोरेमैन, स्पाइडर मैन और मोटू-पतलू पतंग की भारी मांग
सहारनपुर में बसंत पंचमी पर्व को लेकर बाजारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पतंग और मांझे की दुकानों पर सुबह से देररात तक भीड़ उमड़ रही है। इस वर्ष बच्चों में कार्टून और सुपरहीरो थीम की पतंगों की जबरदस्त मांग है। खासतौर पर डोरेमैन, स्पाइडर मैन और मोटू-पतलू की छपी पतंगें तेजी से बिक रही हैं। दुकानदारों के अनुसार छोटे बच्चों के साथ-साथ युवा वर्ग भी पूरे जोश के साथ खरीदारी कर रहा है। कीमतों की बात करें तो बाजार में पतंगें छह रुपये से लेकर 50 रुपये तक में उपलब्ध हैं।

बसंत पंचमी पर लखनऊ में पतंगबाजी के मुख्य आकर्षण
बसंत पंचमी पर लखनऊ में पतंगबाजी का विशेष और पारंपरिक महत्व है। इस दिन, जो 23 जनवरी 2026 को मनाई जा रही है, शहर का आसमान रंग-बिरंगी पतंगों और “वो काटा-वो काटा” के शोर से भर जाता है। लोग छतों पर पेंच लड़ाते हैं और इस दिन को नई शुरुआत व उल्लास के रूप में मनाते हैं।

ऐतिहासिक परंपरा: लखनऊ के नवाबों के समय से ही पतंगबाजी यहां की संस्कृति का हिस्सा रही है।
मोहल्लों में रौनक: लखनऊ, फर्रुखाबाद और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही छतों पर युवाओं और बच्चों की टोलियां पतंग उड़ाती हैं।
पतंगों के प्रकार: इस वर्ष कार्टून, डोरेमोन, स्पाइडर-मैन और मोटू-पतलू जैसी पन्नी की पतंगों की भारी मांग है।
सावधानी: पतंगबाजी के दौरान चाईनीज मांझे का उपयोग पूरी तरह वर्जित है। प्रशासन ने सुरक्षित तरीके से देसी मांझे का उपयोग करने की सलाह दी है।
सुरक्षा निर्देश:

  • बच्चों को छत के किनारों से दूर रखें।
  • सड़क पर पतंग लूटने से बचें और कड़ी निगरानी रखें।

शाहजहांपुर में देर रात तक गुलजार रहीं पतंग की दुकानें
बसंत पंचमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से शाहजहांपुर में मनाया गया। इस अवसर पर आज जिले में पतंगबाजी को लेकर उत्साह चरम पर है। पर्व से एक दिन पहले ही सुबह से शाम तक पतंग की दुकानों पर भीड़ लगी रही। सदर बाजार, चौक, केरूगंज, बरेली मोड़ समेत कई इलाकों में दुकानदारों ने रंग-बिरंगी और नए डिजाइन की पतंगों से दुकानें सजा लीं। बच्चों में खासा उत्साह देखा गया, जो घर के बड़ों के साथ सुबह से ही पतंग खरीदने निकल पड़े।

Holi 2026 Kab Hai?

Holi Kis Tarikh ko hai?

Happy Holi 2026

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button