Agra Accident: आगरा में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत
लखनऊ से फिरोजाबाद की ओर से आम लेकर आ रही लोडिंग गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सर्विस रोड पर वॉक कर रहे लोगों को चपेट में लेते हुए पलट गई।
आगरा। (Agra Accident) उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां पर हुए सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। ट्रांस यमुना के झरना नाला क्षेत्र में बुधवार तड़के हुए एक हादसे में चार लोगों की मौत से कोहराम मच गया है। फिरोजाबाद की ओर से आम लेकर आ रही लोडिंग गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सर्विस रोड पर वॉक कर रहे लोगों को चपेट में लेते हुए पलट गई। (Agra Accident)
(Agra Accident) हादसे में इनकी हुई मौत
हादसे में वॉक कर रहे 55 वर्षीय राजेश, 65 वर्षीय हरीबाबू और रामेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी में ही फंस गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को हटा कर यातायात शुरू करवाया। इस हादसे में परिचालक की हालत गंभीर बनी है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक घंटे की मेहनत के बाद निकाला चालक का शव
बताया गया है कि दो लोग मैक्स में थे। तीन लोग वॉक कर डिवाइडर पर बैठे थे। चालक को झपकी आने से हादसा घटित हुआ है ये अनुमान लगाया गया है। गाड़ी को काट कर चालक को निकाला है। चालक की भी मौत हो गई है। परिचालक को गंभीर हालात में अस्पताल भेजा गया है। एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक का शव निकाला गया है।
रफ्तार ने ली जान
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मैक्स गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। डिवाइडर से टकराने के बाद गाड़ी इतनी तेजी से पलटी कि सड़क किनारे बैठे लोगों को बचने का मौका ही नहीं मिला।
आम से भरी मैक्स लखनऊ से जा रही थी तभी डिवाइडर से टकराई
आगरा के थाना ट्रांस क्षेत्र के शाहदरा फ्लाई ओवर पर बुधवार सुबह हादसा हो गया। लखनऊ मंडी से मैक्स में आम भरकर ला रही गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद मैक्स का ड्राइवर स्टीयरिंग के बीच फंस गया था। वह काफी देर तड़पता रहा लेकिन जब तक उसे निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने क्रेन की मदद से मैक्स में दबे तीन और लोगों को निकाला। क्लीनर की हालत गंभीर है। घायल को अस्पताल भेजा गया है।













