उत्तर प्रदेशक्राइम

Barabanki News: बाराबंकी में रेलवे लाइन के किनारे पुल से नीचे गिरा डंपर

हादसे के दौरान पास से गुजर रही गरीब रथ सुप्रर फास्ट एक्सप्रेस में सवार वाराणसी निवासी चमन सिंह ने हादसे की भयावहता बयां की।

Barabanki News

बाराबंकी। (Barabanki News) बाराबंकी के रामनगर के अगानपुर गांव के पास बुधवार रात करीब 9:12 बजे पुल से डंपर के रेलवे ट्रैक पर गिरते ही जोरदार धमाका हुआ। लगा कि किसी ने ट्रेन की बम से उड़ा दिया। हादसे के समय पूरी ट्रेन भी हिल उठी थी। लगा कि ट्रेन पटरी से उतर गई है। हादसे के दौरान पास से गुजर रही गरीब रथ सुप्रर फास्ट एक्सप्रेस में सवार वाराणसी निवासी चमन सिंह ने हादसे की भयावहता बयां की। उन्होंने बताया कि हमें लगा कि अब नहीं बचेंगे। (Barabanki News)

(Barabanki News) डंपर गिरने से रेलवे की ओवरहेड बिजली लाइन हुई क्षतिग्रस्त

डंपर गिरने से रेलवे की ओवरहेड बिजली लाइन (ओएचई) पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इससे बुढ़वल-गोंडा रेलमार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही तत्काल ठप हो गई। बुढ़वल जंक्शन पर सीतापुर से आने वाली लाइन, गोरखपुर-बिहार जाने वाली मेन लाइन और बाराबंकी-लखनऊ की लाइनें जुड़ती हैं।

इस मार्ग से पूरे दिन 150-170 ट्रेनें गुजरती हैं। ऐसे में ओएचई लाइन टूटने के बाद एक्सप्रेस, सुपरफास्ट और पैसेंजर ट्रेनें को रोकना पड़ा। रूट डायवर्जन से सबसे अधिक दिक्कत सीतापुर रूट से आने वाली ट्रेनों को हुई। ओएचई लाइन टूटने से यहां परिचालन संभव नहीं है। इस सेक्शन को दुरुस्त करने के लिए देर रात तक टीमें लगी रहीं।

अनहोनी की आशंका में गरीब रथ के कुछ यात्री खिड़कियों से बाहर झांकने लगे तो कई ट्रेन के रुकते ही बाहर की ओर दौड़ पड़े। कोच में अफरा-तफरी मची रही। ट्रेन रुकते ही सुरक्षा कर्मियों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। कुछ ही देर में बुढ़वल व रामनगर पुलिस, फतेहपुर और बाराबंकी से एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई।

थानाध्यक्ष रामनगर अनिल कुमार पांडेय ने हालात देखकर तुरंत अफसरों को अलर्ट किया। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने आसपास के थानों की पुलिस को मौके पर भेजा। रात 10 बजे बचाव कार्य शुरू हुआ।

बाराबंकी में पुल से रेलवे लाइन पर गिरा डंपर
बाराबंकी के रामनगर से फतेहपुर जाने वाले मार्ग पर अगानपुर गांव के पास बुधवार रात मौरंग लदा तेज रफ्तार डंपर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे रेलवे लाइन पर गिर गया। पास ही दूसरी लाइन से गुजर रही गरीब रथ एक्सप्रेस के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली।

हादसे के चलते ओवरहेड बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे बुढ़वल-गोंडा रेलमार्ग देर रात तक ठप रहा। वहीं, करीब 45 मिनट बाद चालक को डंपर काटकर गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया।

सीओ गरिमा पंत के अनुसार, रात करीब 9:12 बजे फतेहपुर की ओर से आया डंपर अमृतसर से बिहार जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस के ठीक बगल में गिरा। इससे जोरदार धमाके के साथ ट्रेन हिल गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। इसके बाद यात्री अनहोनी की आशंका में ट्रेन से बाहर की ओर भागे।

सामने रेलवे ट्रैक पर क्षतिग्रस्त डंपर गिरा देख राहत की सांस ली। डंपर चालक मलबे में फंसा था। उसकी पहचान गोंडा के करनैलगंज के मनिहारी गांव निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई। देर रात 1:45 बजे तक रेल मार्ग बहाल नहीं हो सका था।

बुढ़वल-गोंडा रेलमार्ग ठप, ट्रेनों को अयोध्या-मनकापुर मार्ग पर किया डायवर्ट
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के चलते सभी ट्रेनों को बाराबंकी-अयोध्या-मनकापुर मार्ग पर डायवर्ट कर दिया गया है। गोरखपुर और बिहार की ओर से आने वाली सभी ट्रेनों को अयोध्या के रास्ते लखनऊ भेजा जा रहा है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button