उत्तर प्रदेशक्राइम

Barabanki Accident: बाराबंकी में कार हादसा, पांच लोग जिंदा जले

बाराबंकी हादसे में मऊ की महिला और बच्चों की मौत, पति पुलिस विभाग में वाराणसी में तैनात

Barabanki Accident
बाराबंकी। (Barabanki Accident) उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक भीषण सड़क हादसे में मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के खानपुर गांव के पांच लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। (Barabanki Accident)

(Barabanki Accident) इनकी हुई मौत

मृतकों की पहचान गुलिस्ता उर्फ चांदनी (36) पत्नी जावेद अशरफ, उनकी बेटियां समरीन (11), इलमा खान (7), इश्मा खान (3) और बेटा जियान (10) के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति जीशान (25) पुत्र गफ्फार हैं। सभी मृतक और घायल एक ही परिवार के सदस्य थे।

गुलिस्ता के पति जावेद अशरफ वाराणसी के निवासी हैं और आजमगढ़ जिले के फूलपुर में पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। यह परिवार घोसी से दूसरी कार लेकर निकला था और फूलपुर में उन्होंने गाड़ी बदली थी। वे दरोगा जावेद की गाड़ी से यात्रा कर रहे थे। बाराबंकी में लखनऊ से करीब 51 किलोमीटर पहले सड़क किनारे गाड़ी रोककर वे नाश्ता कर रहे थे।

इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। गुलिस्ता मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के खानपुर गांव के गफ्फार खान की बेटी थीं। उनकी शादी वाराणसी में पुलिस विभाग में कार्यरत जावेद अशरफ से हुई थी। घायल जीशान, गफ्फार खान के बेटे हैं, जो गुलिस्ता के भाई हैं।

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद घोसी के पूर्व ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह मृतकों के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त किया।

कार रोक पानी पी रहे थे बच्चे, तेज रफ्तार ब्रेजा रौंदते हुए चली गई
चश्मदीदों के मुताबिक गाड़ी बाहर निकल कर पानी पी रहे बच्चों को रौंदते हुए कार में टक्कर मारी। करीब 20 मीटर दूर पड़ी महिला का शव और जलती गाड़ियों सा खौफनाक मंजर देखकर हर किसी की रूह कांप गई। हादसे में घायल ब्रेजा कार सवार 5 अन्य लोगों को इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।

कार का दरवाजा तोड़कर झुलसे बच्चों को निकाला
चश्मदीद द्वारिका प्रसाद ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर खड़ी वैगनआर कार से बाहर निकल कर महिला पानी पी थे, इतनी ही देर में पीछे से आ रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार बाहर खड़े बच्चों महिला को टक्कर मारते हुए हुए वैगनआर में जा भिड़ी, जिससे महिला करीब 20 मीटर दूर गिर गई। बच्चा भी दूसरी ओर गिर गए। वहीं टक्कर से गाड़ी 100 मीटर खिसकते हुए तेज धमाके से आग लग गई।

मदद न मिलती तो और मौतें होतीं
चश्मदीद द्वारिका प्रसाद ने बताया कि मौके से ब्रेजा कार का लॉक दरवाजा तोड़ा सभी घायलों और कुत्ते को बहार निकाला। उन्होंने बताया कि हम समय से न पहुंचते तो शायद ब्रेजा सवार लोगों की भी आग में जल कर मौत हो जाती। दूसरे चश्मदीद युवक दीपक ने बताया, हम खेत में काम में लगे थे कि देखा अचानक तेज रफ्तार में एक गाड़ी आई और दूसरी गाड़ी से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि तुरंत दोनों गाड़ियों में आग भड़क उठी। हम दौड़कर मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। दोनों गाड़ियों में 10 लोग सवार थे।

लखनऊ की ओर जा रही थी ब्रेजा कार
हादसे की जानकारी होते हुए स्थानीय पुलिस, यूपीडा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। भयंकर आग को काबू करने के लिए तत्काल दमकल विभाग मौके पर पहुंची, जिसके कुछ देर बाद आग पर काबू पाया जा सका। अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ की ओर जा रही ब्रेजा कार में दिल्ली निवासी दीपांशु मिश्रा, उनकी पत्नी प्रगति मिश्रा के साथ परिवार की दीप्ति और तृप्ति मिश्रा, एक डॉग सवार था। ये सभी मामूली रूप से घायल हुए हैं।

Barabanki Accident Five Burnt Alive Purvanchal Expressway two cars collide five people died investigation going on.

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button