Delhi Murder Case: दिल्ली के शास्त्री नगर में 11 साल के बेटे की हत्या
पिता ने 11 साल के पुत्र की हत्या के बाद वीडियो बनाया और परिवार के लोगों को जानकारी दी।
Delhi Murder Case:
नई दिल्ली। (Delhi Murder Case) देश की राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक कलयुगी बाप ने अपने ही 11 साल के बेटे की हत्या कर दी हत्या के बाद आरोपी ने बेटे की आंख फोड़ दी। पिता ने 11 साल के पुत्र की हत्या के बाद वीडियो बनाया और परिवार के लोगों को जानकारी दी। (Delhi Murder Case)
(Delhi Murder Case) अपने की खून का कर दिया कत्ल
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के शास्त्री नगर पार्क में 11 साल के बच्चे की हत्या कर आरोपी पिता ने कत्ल की जानकारी दी। आरोपी ने हत्या के बाद वीडियो बनाकर किया वायरल कर दिया। यह मामला दिल्ली के शास्त्री नगर पार्क की बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 9:50 बजे शास्त्री पार्क थाने में एक बच्चे की हत्या की सूचना मिली। शास्त्री पार्क चौक लूप के पास पहुंचने पर करीब 12 साल का एक बच्चा अचेत हालत में मिला। उसे तुरंत जेपीसी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित किया। पुलिस ने शास्त्री पार्क थाने में बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत केस दर्ज किया है। फॉरेंसिक टीम ने क्राइम सीन का निरीक्षण किया और सबूत जुटाए हैं।
मासूम को तड़पा तड़पा कर दी मौत
दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने 11 साल के अपने सौतेले बेटे का कत्ल कर दिया है। मासूम को तड़पा-तड़पाकर मारा गया है। बच्चे की आंख निकालने की कोशिश की और पूरे शरीर पर जख्म पाए गए हैं। हत्या के बाद उसने बच्चे की मां और अन्य लोगों को खुद इसकी सूचना दी और सबूत के तौर पर फोटो और वीडियो भी बनाकर भेजे।













