Ayodhya Ram Mandir News: धूमधाम से मनाई गई अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की द्वादशी, धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुए रक्षा मंत्री और सीएम योगी
राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने प्रभु से प्रार्थना की।
Ayodhya Ram Mandir News:
अयोध्या। (Ayodhya Ram Mandir News) अयोध्या राम मंदिर में आज रामलला की प्रतिष्ठा द्वादशी धूमधाम से मनाई गई। दो वर्ष पूर्व आज ही के दिन ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रामलला का अभिषेक किया गया। यज्ञ, हवन और पूजन की परंपरागत विधियां संपन्न हुईं। कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। (Ayodhya Ram Mandir News)
(Ayodhya Ram Mandir News) रक्षा मंत्री और सीएम ने जटायु टीला और कुबेर टीला का किया भ्रमण
रामलला की प्रतिष्ठा द्वादशी पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में जटायु टीला और कुबेर टीला का दौरा किया।
राम लला की प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी पर पीएम मोदी ने देश के लिए की प्रार्थना
राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने प्रभु से प्रार्थना की। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘मेरी कामना है कि मर्यादा पुरुषोत्तम की प्रेरणा हर देशवासी के हृदय में सेवा, समर्पण और करुणा की भावना को और प्रगाढ़ करे, जो समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का सशक्त आधार भी बने’।
मेरी कामना है कि मर्यादा पुरुषोत्तम की प्रेरणा हर देशवासी के हृदय में सेवा, समर्पण और करुणा की भावना को और प्रगाढ़ करे, जो समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का सशक्त आधार भी बने।
श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा
प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देश-विदेश से आए भक्त लंबी कतारों में लगकर प्रभु श्रीराम के दर्शन कर रहे हैं। जय श्रीराम के उद्घोष से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अयोध्या पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया।
प्रतिष्ठा द्वादशी पर आस्था में डूबी रामनगरी
प्रतिष्ठा द्वादशी की दूसरी वर्षगांठ पर अयोध्या में आस्था का विभिन्न रंग देखने को मिल रहा है। सुबह से ही जय श्री राम की जयघोष के साथ श्रद्धालु राममंदिर में दर्शन कर रहे हैं। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह बैरियर लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।













