उत्तर प्रदेशक्राइम

Azamgarh News: आजमगढ़ में सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका पर किया खूनी हमला

प्यार करने वाले दो अलग-अलग धर्म के लोगों की शादी हिंदू रीति रिवाज से ठेकमा बाजार में स्थित राम जानकी मंदिर में हुई।

आजमगढ़। (Azamgarh News) उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला के बरदह थाना क्षेत्र में मुस्लिम लड़की और हिन्दू लड़के की शादी से मंदिर में शादी की है। बरदह थाना क्षेत्र में प्यार करने वाले दो अलग-अलग धर्म के लोगों की शादी हिंदू रीति रिवाज से ठेकमा बाजार में स्थित राम जानकी मंदिर में हुई। (Azamgarh News)

(Azamgarh News) एक दूसरे से प्यार करते थे दोनों

मुस्लिम युवती ने हिन्दू लड़के को अपना जीवन साथी बनाया है। सात फेरों के बाद लड़के के कुछ परिजन और वहां मौजूद लोगों ने उनके सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। बताया गया कि बरदह थाना क्षेत्र के गिड़उर गांव की मुस्लिम युवती की दोस्ती ठेकमा बाजार के रहने वाले लड़के से हुई थी। काफी समय से दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे।

बताया जा रहा है कि मुस्लिम लड़की और हिन्दू लड़के ने एक सप्ताह पूर्व कोर्ट मैरिज भी कर ली थी लेकिन वहां से अभी तक प्रमाण-पत्र नहीं मिला था। वहीं, काफी दिन बितने के बाद मुस्लिम लड़की ने खुद शादी करने की बात कही तो हिन्दू लड़के ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गांव के ही रामजानकी मंदिर में पूरी व्यवस्था करवा दी। इस दाैरान दोनों के माता-पिता माैजूद नहीं थे। युवक और युवती पहले घर से कई बार भाग भी चुके हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button