उत्तर प्रदेश

Ayodhya News : अयोध्या पहुंचा ‘राम जी’ का धनुष ‘कोदंड’ और हुनमान जी की गदा

16 सौ किलो के गदा को पांच धातुओं से 20 कारीगरों ने 75 दिन में बनाया है।

अयोध्या। अयोध्या में रामलला को 1600 किलो का गदा और 1100 किलो का धनुष-बाण समर्पित किया गया है। इन दोनों नायाब चीजों को राजस्थान के सुमेरपुर के शिवगंज स्थित श्री सनातन सेवा संस्थान ने बनवाया है। 16 सौ किलो के गदा को पांच धातुओं से 20 कारीगरों ने 75 दिन में बनाया है। इसकी लंबाई 26 फीट और चौड़ाई 12 फीट है। वहीं, विशालकाय धनुष को 1100 किलो का बनाया गया है। धनुष-बाण की लंबाई 33 फीट और उंचाई 26 फीट है। इन्हें बड़े वाहन के जरिए अयोध्या ले जाया गया।

सुमेरपुर के कारीगर कैलाश सुथार की मानें, तो भगवान श्रीराम का धनुष और भगवान हनुमान की गदा बनाने का काम उनकी फर्म वास्तु आर्ट शिवगंज को मिला था। उन्होंने और उनके साथ हितेश सोनी की देख-रेख में 20 कारीगरों ने करीब 45 दिन लगातार काम कर हनुमान गदा और भगवान श्रीराम का धनुष तैयार किया। इसको तैयार करने वाले कारीगरों में भी उत्साह और उमंग थी कि उनके द्वारा बनाया गया यह हनुमान गदा और भगवान श्रीराम का धनुष अयोध्या जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके लिए गर्व की बात है कि उन्हें यह काम करने का मौका मिला, जो उनके लिए सौभाग्यशाली है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button