Lucknow Fire: लखनऊ के चिनहट में मिठाई की दुकान में भीषण आग
जहरीला धुआं गूंजने से दमकल कर्मियों की सांसें फूलने लगीं।
Lucknow Fire
लखनऊ। (Lucknow Fire) लखनऊ के चिनहट इलाके में मंगलवार देर रात मिठाई की दुकान में आग लग गई। तेज लपटें उठता देखा इलाके के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के दौरान एक परचून की दुकान को आग ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे मिर्च मसालों के बोरों में आग लग गई। जहरीला धुआं गूंजने से दमकल कर्मियों की सांसें फूलने लगीं। दमकल कर्मियों ने ब्रीदिंग आपरेटस (बीए सेट) पहनाकर आग पर काबू पाया। इस दौरान अयोध्या रोड पर भीषण जाम लग गया। रूट डायवर्जन करके वाहनों को आगे भेजा गया। (Lucknow Fire)
(Lucknow Fire) शादी समारोह में गया था परिवार
मटियारी चौराहे पर स्थित नरेंद्र अवस्थी का तीन मंजिला मकान है। जिसमें अवस्थी स्वीट्स और अवस्थी जनरल स्टोर चलता है। इसी मकान में तीन भाइयों का परिवार भी रहता है, मंगलवार को सभी परिवार के सदस्य एक शादी समारोह में गए थे। घर में एक लड़का और बुजुर्ग थे। इस दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया।
तेज लपटें देख स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस ने देखा अंदर दो लोग फंसे हैं। जिन्हें तत्काल खिड़की व दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला गया। टीम की सूझबूझ से कोई जनहानि नहीं हुई है, हालांकि घर के दूसरे मंजिले तक आग फैल गई। जिससे घर का काफी सामान जल गया। करीब 8 गाड़ियां ने आग पर काबू पाया।
फायरकर्मियों को धुंआ निकालने के लिए करनी पड़ी मशक्कत
आग घर के मुख्य दरवाजे पर लगी थी। जिसके चलते फायरकर्मियों का अंदर जाना मुश्किल था और पूरी बिल्डिंग में धुंआ भर गया था। इसके चलते टीम ने सारी खिड़कियां तोड़नी शुरू की। अंदर से धुंआ बाहर निकालने के बाद टीम अंदर दाखिल हुई। जिसके बाद पंपिंग शुरू की गई। आग बीच-बीच वापस उठ रही थी। जिसके चलते कर्मियों को काफी दिक्कत हुई।
अयोध्या रोड पर लगा भीषण जाम
इस दौरान अयोध्या रोड पर वाहनों की रफ्तार रुक गई। भीषण जाम लग गया। दमकल की गाड़ियां पानी के लिए निकलीं तो वह जाम में न फंसे इस वजह से वाहनों का डायवर्जन कराया गया। वैकल्पिक मार्ग से वाहनों को भेजा जाने लगा। पानी टेल्को और अन्य स्थलों से मंगवाया गया। आठ गाड़ियों की मदद से आग पर दमकल कर्मी काबू पा रहे थे।
मिर्च और मसाले को बोरों के कारण सांस लेने में दिक्कत हुई
आयल के कैन के कारण आग ज्यादा भड़क गई। आग की लपटें जब किराना दुकान में मिर्च और मसाले की बोरियों तक पहुंचीं, तो उसके धुएं के कारण दमकल कर्मियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। खांसी आने लगी। सांस फूलने लगी। वह ज्यादा देर फायर फाइटिंग नहीं कर पा रहे थे।
यह देख एफएसओ ने दमकल की एक टीम को ब्रीदिंग आपरेटस (बीए सेट) पहनाकर फायर फाइटिंग में लगाया। इसके बाद हालात कुछ सामान्य हुए। शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है।













