उत्तर प्रदेशक्राइम

राम मंदिर परिसर में AK-47 से चली गोली, PAC जवान के सीने के आर-पार हुई

32 बटालियन PAC का कमांडो अपना हथियार AK-47 साफ कर रहा था उसी दौरान गलती से गोली चल गई, जो PAC जवान के सीने के आर-पार हो गई।

अयोध्या। रामलला के मंदिर परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब श्री राम जन्मभूमि परिसर में तैनात एक PAC जवान को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। घायल जवान को लाइफ सपोर्ट सिस्टम के साथ लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि 32 बटालियन PAC का कमांडो अपना हथियार AK-47 साफ कर रहा था उसी दौरान गलती से गोली चल गई, जो PAC जवान के सीने के आर-पार हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे IG अयोध्या रेंज प्रवीण कुमार ने बताया कि दुर्घटनावश चली गोली जवान के सीने से पार हो गई।

सूचना मिलते ही आईजी अयोध्या रेंज प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि पीड़ित पर किसी और ने गोली चलाई थी या उसे उसकी ही बंदूक से गोली लगी थी। घटना के समय वह राम जन्मभूमि परिसर में स्थित चौकी के ऊपर मौजूद थे। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, PAC जवान का नाम राम प्रसाद (53) है. वह श्री राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा में तैनात था। मंगलवार शाम अचानक उसको गोली लग गई। सीने में गोली लगने के बाद आनन-फानन में सहकर्मियों ने राम प्रसाद को मंडलीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने राम प्रसाद को लाइफ सपोर्ट सिस्टम के साथ लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

32वीं वाहिनी PAC में तैनात है जवान
घायल कमांडो राम प्रसाद अमेठी का रहने वाला है, जबकि उसका परिवार लखनऊ में रहता है। वह 32वीं वाहिनी PAC में तैनात था। बताया जा रहा है कि जवान रायफल साफ कर रहा था तभी गोली चली है।मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक घायल PAC जवान का नाम राम प्रसाद है और वह 32वीं वाहिनी PAC में तैनात थे वो करीब 53 साल के हैं, वह श्री राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा में तैनात थे, मंगलवार शाम अचानक उसको गोली लग गई, राम मंदिर परिसर में गोली की अवाज से हड़कंप मच गया और तुरंत ही सहकर्मियों ने राम प्रसाद को मंडलीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया पर हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम के साथ लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है।

IG अयोध्या रेंज ने दी घटना की जानकारी
IG अयोध्या रेंज प्रवीण कुमार ने बताया कि दुर्घटनावश चली गोली जवान के सीने से पार हो गई। घायल जवान को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है. जवान के साथ मौके पर तैनात अन्य जवानों से पूछताछ की जा रही है। जांच-पड़ताल के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। घायल जवान अमेठी के रहने वाले हैं। उनका परिवार लखनऊ में रहता है। पुलिस कमांडो को गोली कैसे लगी है। इसकी जांच कर रही है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button