Amethi Double Murder: अमेठी में डबल मर्डर, देवर ने दिनदहाड़े भाभी और भतीजे की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से ही विवाद था, जिस कारण यह घटना हुई।
Amethi Double Murder
अमेठी। (Amethi Double Murder) उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में जमीन से जुड़े विवाद को लेकर बृहस्पतिवार को खेत में काम कर रहे मां-बेटे की दिनदहाड़े धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने बताया कि मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के रुदौली गांव में रामावती (50) और उसका बेटा आकाश (20) खेत में काम कर रहे थे। (Amethi Double Murder)
(Amethi Double Murder) खेत में दौड़ाकर काट डाला
पुलिस के मुताबिक, इस दौरान धान के खेत में दवा डालने को लेकर उनका अपने ही रिश्तेदार राम राज से विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपी ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियार से महिला और उसके बेटे पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि हमले में महिला और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को इलाज के लिए मुसाफिरखाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से ही विवाद था, जिस कारण यह घटना हुई।
उन्होंने बताया शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया और मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
भाभी-भतीजे को दौड़ाकर कुल्हाड़ी से काटा
अमेठी में देवर ने विधवा भाभी और भतीजे को खेत में दौड़ा-दौड़ाकर कुल्हाड़ी से काट डाला। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने दोनों अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जिस खेत में हत्या हुई, वह घर से एक किमी की दूरी पर है। परिजनों के अनुसार, तीन दिन पहले आरोपी के खेत में किसी ने कीटनाशक दवा डाल दी थी। जिसको लेकर चाचा-भतीजे में विवाद हुआ। आज सुबह 11 बजे मां-बेटे खेत में गए। जहां कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे आरोपी ने दोनों पर हमला किया।
वारदात के बाद आरोपी अपने घर में ताला लगाकर पूरे परिवार के साथ फरार हो गया। मतृकों की पहचान रमावती (45) और उसका बेटा आकाश (20) के रूप में हुई। आरोपी का नाम रामराज (36) है। पूरा मामला मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के रूदौली गांव का है।
पिता की 10 साल पहले मौत, भाई लुधियाना में
रूदौली गांव में आकाश अपनी मां के साथ रहता था। बड़ा भाई विक्रम लुधियाना में रहकर काम करता है। पिता की 10 साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। आकाश घर पर रहकर खेती किसानी का काम करता था।
घर से 20 मीटर दूर उसके चाचा रामराज का घर है। उनके घर में पत्नी राम लली, बेटी निक्का (16), मधु (14), बेटा चंद्रबाबू (10) है। आकाश का अपने चाचा रामराज से डेढ़ बीघे जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
उसी को लेकर आज सुबह रामराज अपने पूरे परिवार के साथ कुल्हाड़ी और डंडा लेकर आकाश के खेत में पहुंच गया। जहां काम कर रहे मां-बेटे पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से शरीर पर कई वार किए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
सूचना पर परिजन खेत में पहुंचे। रमावती और आकाश खून से लथपथ मिले। परिजन तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
लंबे समय से दोनों परिवारों में जमीन का विवाद
आकाश के दोस्त अजय मौर्य ने बताया कि घटना के 1 घंटे पहले आकाश मेरे साथ था। हमारे घर वाले आकाश को मेरे भाई के जैसा मानते थे। मेरी बहन हम दोनों को राखी बांधते थी। मुझसे मिलकर आकाश घर गया था। बोला, मम्मी को खेत छोड़ कर आ रहा हूं।
जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो मैंने उसे फोन किया। उसका फोन नहीं उठा। तभी गांव की एक महिला इधर से गुजर रही थी। उसने बताया खेत में दोनों की लाश पड़ी है। मैं और मेरा दोस्त बाइक से भाग कर खेत में पहुंचे।
वहां मैंने देखा तो मेरा भैया आकाश खून से लथपथ पड़ा था। उनके घर में जमीन विवाद बहुत दिन से चल रहा है। आकाश के पिता ने अपने भाई की जमीन लिखा ली थी। तभी से उन दोनों में विवाह चल रहा था। इसी को लेकर आज उनकी हत्या कर दी गई।
रमावती के भई जगराम ने बताया, रामराज ने मेरी बहन और मेरे भांजे को मार डाला। उसको फांसी होनी चाहिए। खेत को लेकर कई साल से विवाद चल रहा था। एक बार इन दोनों में झगड़ा हुआ था। उस समय प्रधान को इस बारे में बताया गया था।
पंचायत बुलाई गई थी। प्रधान ने समझाया तो रामराज मान गया था। कुछ दिन बाद से ही रामराज फिर परेशान करने लगा था। आज मेरी बहन और मेरे भांजे को किसने मार डाला।
एक घंटे पहले मेरे पास फोन आया था
ग्राम प्रधान के भाई राजीव सिंह ने बताया, घटना के 1 घंटे पहले मेरे पास रमावती का फोन आया था। वह कह रही थी प्रधान जी, यह लोग हमे मार देंगे। चलिए थाने में एक एप्लिकेशन डलवा दीजिए। मैंने कहा ठीक है। अभी मैं बाहर हूं। 12 बजे तक आ जाऊंगा, फिर आपका काम करवा दूंगा।
लेकिन थोड़ी देर बाद फोन आया की मां बेटे की हत्या हो चुकी है। 5 साल पहले भी आरोपी ने रमादेवी पर हमला किया था। तब इनका सर फट गया था। पुलिस में शिकायत हुई थी। कुछ दिन पहले भी खेत में कीटनाशक डालने का आरोप लगा रहा था। दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था।
एसपी अपर्णा रजत कौशिक का बयान
शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। देवर द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। मृतका के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।













