Alambagh Double Murder: लखनऊ के आलमबाग में डबल मर्डर, दामाद ने की सास ससुर की चाकू मारकर हत्या
डबल मर्डर की सूचना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।
लखनऊ। (Alambagh Double Murder) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सनसनीखेज घटना से हड़कंप मच गया है। यहां आलमबाग थाना क्षेत्र के गढ़ी कनौरा में एक दामाद ने अपने सास ससुर की चाकू मार कर हत्या कर दी है। डबल मर्डर की सूचना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन में लग गए। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जिसने साक्ष्य एकत्रित किए। डॉग स्क्वायड फिंगरप्रिंट दस्ते को भी बुलाया गया। साक्ष्य संकलित किए गए। पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (Alambagh Double Murder)
(Alambagh Double Murder) दामाद ने सास ससुर को काट डाला
जानकारी के अनुसार, घटना आलमबाग के गढ़ी कनौरा की है। यहाँ दामाद ने अपने ही सास और ससुर की हत्या से हड़कम्प मचा दिया। सास 73 वर्षीय आशा देवी और 75 वर्षीय ससुर अनंतराम की हत्या से सनसनी फैल गई। आरोपी दामाद जगदीप सिंह ने चाकू मारकर अपने सास और ससुर की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पत्नी पूनम विवाद के बाद मायके रहने लगी थी। आज दामाद बात करने गया था। बात करने के दौरान विवाद बढ़ा तो साथ लाए चाकू से उसने दोनों की हत्या कर दी। मोहल्ले वालों ने आरोपी दामाद को दबोच लिया और कुटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।













